बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

एक दिनी दौरे पर पटना आ रहे यशवंत सिन्हा..निकाले जा रहे सियासी मायने…

136

पटना Live डेस्क.  पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा पटना की एक दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं… सिन्हा 11 अक्टूबर यानि बृहस्पतिवार को पटना जायेंगे… इस दौरान वो कदमकुआं इलाके में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आवास पर जाएंगे… लोकनायक का यह आवास अब चरखा समिति के नाम से मशहूर है… सिन्हा के करीबी लोगों के अनुसार, पटना के गांधी मैदान के पास जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वो फिर रांची चले जाएंगे… यशवंत सिन्हा के इस दौरे के अभी से कई मायने निकाले जा रहे हैं… जहां उनके विरोधी इसे सामान्य यात्रा बता रहे हैं… वही, कुछ लोगों का कहना है कि सिन्हा हाल के दिनो में अपने एक लेख के बाद उठे राजनीतिक बवाल के बाद पहली बार जमीनी हकीकत से रूबरू होना चाहते हैं…
यशवंत सिन्हा के समर्थकों का कहना हैं कि भले पार्टी के नेता उनके इस बागी तेवर के पीछे की कोई कहानी कहें, लेकिन जो जमीनी हकीकत है उसे कोई झूठा साबित नहीं कर सकता… इन लोगों का मानना है कि अगर यशवंत सिन्हा की बातों में दम नहीं होता तो प्रधानमंत्री को एक सामान्य बैठक में पावर प्वॉइंट प्रजेंटेशन देने की क्या जरूरत थी… इस संबंध में खुद सिन्हा ने कहा,”  इस मुद्दे को उठाने के कुछ दिनों में ही पेट्रोल डीजल का दाम घटाया गया. वहीं, जीएसटी काउन्सिल ने भी अपनी बैठक में कई चीजों से टैक्स कम किए… फिलहाल यशवंत सिन्हा अपने तेवर में कोई नरम रूख अख्तियार नहीं करने वाले हैं. क्योंकि उनका अनुमान है जिस तरीके से आनन-फानन में जीएसटी लागू किया गया उसका असल परिणाम बेरोजगारी के रूप में देखने को मिलेगा…

 

Comments are closed.