बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – पटना में युवक को मारी गोली, गम्भीर हालात में PMCH में भर्ती

युवक को घर से बुलाकर ले गए और फिर अचानक बकझक के बाद पिस्टल निकालकर कनपटी में सटाकर मार दी गोली और फिर टहलते हुए फरार हो गए

565

पटना Live डेस्क। एक ओर कारोना के कहर से पूरा बिहार सिसक रहा है। वही दूसरी तरफ अपराधियों की बन्दूके भी लगातार शोले उगल रही है और इंसानी जिन्दगियों को निगल रही है। इसी क्रम में अभी अभी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के PMCH कंपाउंड मैं स्थाई रूप से रहने वाले सोहेब नाम के 17 वर्षीय युवक को गोली मार दी गई है, मौके से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। युवक को कनपटी में सटा कर गोली मारी गई है।

               घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोहेब घर के पास आराम कर रहा था।उसी दौरान दो पैदल युवक बहाना बनाकर उसे बुलाये और उसके सोहेब के कनपटी के पास गोली लगी है।घायल सोहेब को आनन-फानन में PMCH भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

Comments are closed.