बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Super Exclusive -(विजुअल) सिवान में युवक की हत्या के बाद बवाल सड़क जाम,जेपी चौक पर आक्रोशित लोग कर रहे है तोड़ फोड़,पुलिस ने संभाला मोर्चा

284

विजय राज, संवाददाता, सिवान                            पटना Live डेस्क।बिहार के सिवान में अज्ञात अपराधियों ने रामदेव नगर निवासी पप्पू यादव को सरेआम गोली मार कर की हत्या कर दी। घटना को महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के मालवीय चौक के समीप अंजाम दिया गया। मृतक महादेवा के नई बस्ती का रहने वाला बताया जा रहा है।                            मिली जानकारी के अनुुसार सिवान में महादेवा ओपी अंतर्गत वीएमएच स्कूल के पास वस्त्रालय गली में मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक सवार अपराधियों ने नौंवी के छात्र पप्पू कुमार की गोली मार हत्या कर दी। पप्पू रामदेव नगर का निवासी था।सरेशाम हुई घटना के बाद करीब पांच सौ छात्र और स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने वीवीआइपी इलाका मालवीय नगर से जेपी चौक तक जमकर बवाल काटा। उग्र भीड़ ने दुकानों में तोडफ़ोड़ की तथा पथराव कर लाइटें फोड़ दीं। जेपी चौक पर कुछ वाहनों को भी निशाना बनाया गया।                   पुलिस के देर से पहुंचने से नाराज लोगों ने ओपी पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। मामला बढ़ते देख भारी पुलिस बल के साथ एएसपी कार्तिकेय शर्मा मौके पर पहुंचे और उपद्रवियों को खदेड़ा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। देर रात तक तनाव था। परिजन ने पप्पू के दो दोस्तों रॉबिन और करन के खिलाफ प्राथमिकी का आवेदन दिया है।                                  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस इलाके में कई कोचिंग सेंटर हैं। पप्पू इन्हीं में से एक में पढ़ता था। मंगलवार की देर शाम अचानक गोलियां चलीं। जब तक लोग कुछ समझते तब तक पप्पू को गोली मार कर बाइक सवार फरार हो गए। पास जाने पर लोगों ने पप्पू को गिरा देखा। मौके पर कुछ गोलियां पड़ी थीं। बाद में पुलिस ने उन्हें जब्त कर लिया।

Comments are closed.