बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

सहरसा में छोटे से सिगरेट विवाद में युवक की चाकू मार कर हत्या, मची सनसनी

367

पटना Live डेस्क। बिहार में अपराधों की रफ्तार कम नहीं हो रही है। एक घटना का मामला थमता नहीं है कि दूसरा सामने आ जाता है। ताजा मामला सहरसा से सामने आया है। बताया जाता है कि सहरसा में दिनदहाड़े एक युवक की कुछ लोगों ने चाकू घोंपकर मार डाला। मामूली विवाद में सरेराह हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी मच गई है।
मिल रही जानकारी के अनुसार, सहरसा सदर थाना क्षेत्र के तिवाड़ टोला इलाके में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवक की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि महज सिगरेट को लेकर यह विवाद हुआ और गुस्से में दूसरे पक्ष ने युवक के शरीर में चाकू घोंप दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस पहुंच गई। शव को अपने कब्जे में ले लिया। फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान नहीं की जा सकी है। आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही पता लगाने की बात पुलिस ने कही है। बता दें कि रोहतास में बीती रात हर्ष फायरिंग में वीडियो बना रहे कैमरामैन की मौत हो गई। मृतक की पहचान नोखा के कदवा निवासी 28 वर्षीय रविकांत सिंह के रूप में की गई है।

Comments are closed.