बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

ब्रेकिंग -(Exclusive) पटना के कुख्यात वाहन लुटेरा ब्लैक डॉग को अपराधियों ने घर से बुलाकर मारी गोली,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

223

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना के कदमकुआं थाना अंतर्गत अबुलास लेंन में पटना सिटी इलाके के गायघाट इलाके के शहर के बेहद चर्चित वाहन लुटेरे और दबंग अपराधी चिंटू गुप्ता उर्फ ब्लैक डॉग को बाइक सवार 2 अपराधियों ने गोली मार दी और फरार हो गए।गोली लगने के बाद चिंटू गिर पड़ा जिसे स्थानीय लोगो ने निजी नर्सिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती चिंटू अब ठीक है उसने पुलिस को बयान भी दिया है। वही घटना के बाद से इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।                                                                         वही घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार शाम साढ़े 7 बजे के आसपास घायल चिंटू गुप्ता अबुलास लेंन में अपने पिता के किराये घर पर चाय पी रहा था।जब अबुलास लेंन के ही निवासी और पूर्व परिचित सूरज एक अन्य लड़के जिसक़ा नाम नीरज पता सैदपुर नहर के साथ उसे घर से बुलाकर ले गये। फिर अचानक किसी बात पर नीरज ने पिस्टल निकालकर चिंटू पर फायर कर दिया। गोली चिंटू के जांघ में लगी और वो गिरपडा इसी बीच दोनों अपराधी काले रंग की बाइक पर सवार होकर भाग निकले। वही गोली लगने के बाद घायल चिंटू को अस्पताल पहुचाया गया है। जहां इसीएयू में उसका इलाज चल रहा है। कदमकुंआ पुलिस ने उसका बयान लेकर अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस ने अबुलास लेंन निवासी सूरज के भाई को हिरासत में लेकर फरार के संभावित ठिकानों के बाबत पूछताछशुरू कर दी है।                                                                    उल्लेखनीय है कि पूर्व में शहर में बाइक लूट की घटनाओं के बढ़ने पर पत्रकार थाना द्वारा चिंटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। तब उसने बताया था कि शादी कर लेने के बाद से उसने अपराध की दुनिया से दूरी बना ली है और वो पिता के साथ जुड़कर जीवन यापन ख़ातिर एक कपड़े की दुकान में मुलाजमत कर रहा है। पुलिस ने वेरीफाई कर उसे 3 दिन के बाद रिहा कर दिया था।

 

Comments are closed.