बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News-पटना में बेख़ौफ़ अपराधियों का तांडव जारी सरेआम युवक को खदेड़ खदेड़ कर मारी दनादन गोलिया

758

पटना Live डेस्क। राजधानी में पुलिस के तमाम सुरक्षा के दावों के बीच बेख़ौफ़ अपराधियों ने कहर बरपा रखा है। राजधानी पटना के राजीव नगर में रंगदारी खातिर दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप ऑनर पर गोलीबारी की घटना की जाँच की तहक़ीक़ात में जुटी ही थी कि अपराधियों ने पटना के पालीगंज बाजार में दूसरी खुरेजी की घटना को अंजाम दे दिया हैं। बेलगाम अपराधियों ने पालीगंज में बीच सड़क पर सरेआम युवक को दौड़ाकर कर चारो ओर से घेरकर दनादन गोलियां मार दी और फिर तदाताड़क फायरिंग करते हुए फरार हो गए। खुरेजी की इस घटना के बाद बाजार में हड़कंप मचा हुआ है। गोलियों से जख्मी युवक को स्थानिए लोगो ने सड़क से उठाया औरआनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उसकी हालत बेहद गंभीर बताई है।

                  सरेआम आम बाजार में खदेड़ कर जिस युवक को गोली मारी गई है उसकी पहचान वीरेंद्र रजक का पुत्र दीपक रजक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक को गोली मारने के बाद बाइक सवार अपराधियों ने दहशत कायम करने खातिर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

 

                   खुरेजी की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। वही गोलीबारी के शिकार युवक की गभीर हालात को देखते हुए पुलिस ने उसका बयान नही लिया है। इधर, शुरुआत तहकीकात में पुलिस को युवक को गोली मारने की वजह अबतक स्पष्ट नही हो पाया है। लेकिन दूसरी तरफ पालीगंज थानेदार ने दावा किया है कि जल्द ही खुरेजी को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

Comments are closed.