बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

वायरल तस्वीर – कब्र से 3 साल बाद कब्र से जिंदा निकली महिला, पूरी दुनिया हुई हैरान

196

पटना Live डेस्क। इंसान की ज़िंदगी का सबसे बड़ा सच और सबसे रहस्यमयी सवाल मौत है। जिसकी गुत्थी आज तक वैज्ञानिक अनुसंधानों से भी नही खुल पाया है। मौत ही वो सच है जो कभी नहीं बदल पाया गया है अब तक तभी तो मरने के बाद कभी कोई वापस नहीं आ सकता है। लेकिन इंडोनेशिया के एक आदिवासी क्षेत्र की कहानी ने पूरी दुनिया को हतप्रभ कर दिया है।

एक महिला जो करीब 3 साल पहले मर गई थी, वह अब अपनी कब्र से जीवित लौट आई है। इस महिला की तस्वीरें वर्तमान में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। कब्र में अधिक समय तक रहने के बाद इस महिला की स्किन गल चुकी है। वायरल हो रही इस कहानी और तस्वीर पर पूरी दुनिया के लोग अभी तक इस बात पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। वैज्ञानिक तौर पर तो भरोसा नहीं किया जा सकता है, लेकिन इंडोनेशिया के लोग उस प्रथा पर पूरा विश्वास करते है।

इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी द्वीप के ताना तोराजा क्षेत्र के लोगों का असल में यह मानना है कि मौत जल्दी होने वाली नहीं,बल्कि एक लंबी प्रक्रिया होती है। इंडोनेशिया की उस परंपरा पर रिसर्च के तहत यह महिला 3 वर्ष बाद कब्र से बाहर निकली थी और सच सामने आया कि जिस प्रकार से हमारे देश में लोग अपने पूर्वजों के लिए पिंडदान करते हैं।

Comments are closed.