बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG Breaking(Exclusive वीडियो) पटना में एक ही परिवार के 3 लोगो की हत्या, एक शख्स घायल

460

शशि यादव, ब्यूरो कोर्डिनेटर, पटना

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना में एक हृदयविदारक घटना में एक ही परिवार के 3 लोगो की हत्या करने के सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। साथ ही एक व्यक्ति बुरी तरह घायल है जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना राजधानी के कोतवाली थाना अंतर्गत की है।

अबतक प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र  के किदवईपुरी में ट्रिपल मर्डर की वारदात को घर के मुखिया ने ही अंजाम दिया और खुद को भी गोली मार ली है। यह खुरेजी की घटना बर किदवईपुुरी के हाउस नम्बर 46 की बताई जा रही है। घर से पति, पत्नी और बेटी का शव मिला है। जबकि बेटा बुरी तरह घायल है।

उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के पीछे अबतक मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक भूमि विवाद है। जिससे आज़िज़ आकर शख्स ने अपने लाइसेंस हथियार से अपनी पत्नी  और 2 बच्चे साथ खुद को मारी गोली। इस कांड में तीन की मौत हो गई है। मौके पर पहची पुलिस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। वही इलाके में इस ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है।

Comments are closed.