बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

शराब पीने से किया मना तो बेटे ने पिस्टल निकाल कर पिता को दाग दी गोली

371

पटना Live डेस्क। बिहार के सहरसा जिले से एक हैरान करने करने वाली खबर आई है, जहां सनकी बेटे ने गुस्से में आकर अपने पिता की गोली मार कर हत्या कर दी है। इस हत्या की घटना से आसपास के लोग काफी डरे हुए हैं। यह हैरान करने वाली घटना सोनबर्षा थाना क्षेत्र के तमकुल्हा गांव की है। जहां बेटे ने अपने पिता को सीने में मार दी। गोली लगने के बाद मौके पर ही पिता की मौत हो गई। इस घटना के बाद घर के लोग इस हत्या को छुपाना चाह रहे थे लेकिन स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घर के सभी लोग फरार बताए जा रहे हैं।
मरने वाले की पहचान सिकंदर यादव के रूप में हुई है। जो वार्ड नंबर-7 के रहने वाले थे। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रात आठ बजे के आसपास हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सिकंदर के बड़े बेटे सोनू ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। लोगों के मुताबिक गोली मारने वाला बेटा नशेड़ी किस्म है। वह शराब के अलावे कई अन्य नशे का भी आदी है। लोगों को यह भी कहना है कि सोनू शराब बेचने का काम भी करता है। उसके पिता सोनू के शराब बेचने और नशे की लत हमेशा विरोध करता था। जिस वजह से वह गुस्से में रहता था।
सोमवार की रात भी सोनू कुमार नशे में घर पहुंचा। इसी दौरान पिता सिकंदर से उसकी बहस हुई और गुस्से में आकर सोनू ने बंदूक निकालकर पिता के सीने में गोली मार दी। जिसके बाद मौके पर ही उसके पिता की मौत हो गई। सोनबर्षा थानाध्यक्ष सुनील कुमार के मुताबिक देर रात हत्या की सूचना मिलने पुलिस पहुंची और शव को बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि नशे की हालत में पिता की हत्या कर सोनू कुमार फरार हो गया है। पुलिस सोनू को गिरफ्तार करने में लगी है। पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। इस तरह शराब में नशे में एक युवक ने पिता की हत्या कर पिता-पुत्र के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का काम किया है। इस घटना को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है।

Comments are closed.