बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – बिहार के इन जिलों मे अगले 48 घण्टो में आंधी-तूफान आने का मौसम विभाग में जारी किया पुर्वानुमान, चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी मामूली निजात

243

पटना Live डेस्क। सूबे में चिलचिलाती गर्मी का प्रकोप लगातार चरम की ओर बढ़ रही है। इंसान तो इंसान पशु पक्षी तक बेहाल है। तपिश लगातार जलन में तब्दील हो रहा है। इसी बीच बिहार में अब तूफान की आशंका बलवती हो राह है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटे में यानी दो मई से अगले तीन दिनों तक चक्रवाती तूफान ‘फानी’ का असर रहेगा। बंगाल की खाड़ी से उठा यह तूफान गंगा के तटीय क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से प्रवेश करेगा। मौसम विभाग के अनुसार इसका असर दो से चार मई तक पूर्वी बिहार और गंगा के तटीय क्षेत्रों में रहेगा।

तापमान में होगी गिरावट

फानी के कारण कुछ जगहों पर तेज आंधी के साथ मूसलधार बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात के कारण राजधानी पटना, गया,  भागलपुर, पूर्णिया, फॉरबिसगंज, किशनगंज, अररिया से लेकर छपरा तक में तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस तक कमी की आएगी। तूफान के बाद भी इसका असर रहेगा, जिस कारण छह मई तक अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच सकता है।

आसमान में छाए रहेंगे बादल

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार ‘फानी’ का सबसे अधिक असर ओडिशा में होगा। यह दो मई तक पश्चिम बंगाल से बिहार में प्रवेश करेगा। छह मई तक बिहार में बादल छाए रहने के कारण गर्मी से राहत मिलेगी। मई के प्रथम सप्ताह के बाद मौसम सामान्य हो जाने की पूर्ण संभावना व्यक्त की जा रही है।

Comments are closed.