बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Weather Alert – अगले 48 घंटे में मौसम बदलेगा मिज़ाज बिहार में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका,बढ़ेगी ठिठुरन

607

पटना Live डेस्क। सूबे में ठंड की ठिठुरन एक बार फिर आमआदमी को घरों में दुबकने को मजबूर कर सकता है। दरअसल, मौसम का मिजाज अगले दो दिनों यानी अगले 48 घंटे में कई रंग बदलेगा मौसम विभाग के मुताबिक 4 जनवरी तक पूरे बिहार में तेज हवा के साथ हल्की बुंदाबांदी और बारिश का अनुमान जताया गया है। इस बीच आसमान में तेज गड़गड़ाहट के साथ ही बिजली चमकने और गिरने की भी आशंका जताई जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन रातों के तापमान में गिरावट बरकरार रहेगी और ठंड भी बढ़ेगी.गुरूवार को पटना में 20.7 और गया 21. 2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं भागलपुर में सामान्य से 1.5 डिग्री कम 20.9 और पूर्णिया में सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पूर्वी बिहार में बिहार हल्की बारिश

                 आइएमडी पटना की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक गुरुवार को कहलगांव में 3.2, रजौली और झाझा में 2.2 , जमुई और सोनो में एक मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड की गयी. पटना में बारिश केवल ट्रेस की गयी. पिछले 24 घंटे में समूचे बिहार में पटना का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 21.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस डेहरी में दर्ज किया गया है.

Comments are closed.