बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी खबर(वीडियो) सिवान में अपराधियों ने वार्ड पार्षद को मारी गोली, सदर अस्पताल में इलाजरत

206

विजय राज़, संवाददाता, सिवान

पटना Live डेस्क। बिहार के सिवान में अपराधियो का तांडव थमने का नाम नही ले रहा है। हालात का अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते है कि अपराधी किस कदर दुःसाहस का परिचय दे रहे है कभी बाल सुधार गृह से आकर सिवान में गोली मारते हैं, तो कभी जेल में बंद अपने जरायमय के आकाओं के आदेश पर अपराधियो द्वारा ताबड़तोड़ लूट ,हत्या जैसी घटना को अंजाम दिया जा रहा है।इसी कड़ी में एक बार फिर दिनदहाड़े बेख़ौफ़ अपराधियो ने एक वार्ड पार्षद को गोली मार दी है। वार्ड पार्षद का नाम राजन शाह बताया जा रहा है जो वार्ड न.16 के वार्ड पार्षद है। पार्षद का इलाज सिवान सदर अस्पताल में चल रहा है।
इस खुरेजी की घटना का कारण बना है राजन साह द्वारा अपने ही वार्ड में एक पंचायती
कराना। पंचायती खत्म होने के बाद पार्षद जब अपने घर वापस लौट रहे थे। लेकिन पंचायती के बावजूद भी दोनों पक्ष के कुछ लोग आपस मे लड़ाई करने पर तुले हुए। इसी दौरान एक पक्ष ने राजन साह पर गोली चला दी। गोली वार्ड पार्षद के पैर में लग गई। गोली मारने वाले व्यक्ति की पहचान दुर्गा चौहान पुत्र गधीयल चौहान उर्फ मुन्ना चौहान के रूप में कर ली गई है।
वही खुरेजी की घटना के बाद सदर विधायक व्यास देव प्रसाद और बीजेपी के तमाम नेता सदर अस्पताल पहुच गए। इस घटना से नाराजगी जताते हुए महादेवा ओपी थाना प्रभारी को हटाने की मांग कर रहे हैं क्यो की उनका आरोप है कि महादेवा थाना प्रभारी फेराज हुसैन अपराधियों साठ गांठ रखते है।।अपराधी लगतार थाने से महज 200 सौ मीटर की दूरी पर घटना का अंजाम देते है और बड़े आराम से चलते बनते है। थाना प्रभारी के द्वारा कोई ठोस कदम तक नही उठाई जाती हैं जिसके कारण से अपराध का ग्राफ बढ़ा हुआ है।
भजपा सदर विधायक और स्थानीय नेताओ ने महादेवा ओपी थानां प्रभारी फेराज हुसैन को  24 घंटे को अंदर वरीय पदाधिकारी से  हटाने की मांग की है। इस बाबत स्थानीय भाजपा विधायक का कहना रहा कि

 

 

Comments are closed.