बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बिग न्यूज़ -अमरीका में फिर “आतंकी हमला”लोगों को ट्रक ड्राइवर ने रौंदा,8 की दर्दनाक मौत,12 ज्यादा जख्मी

178

पटना Live (इंटरनेशनल)डेस्क।दुनिया की सबसे सुरक्षित कैपिटल्स में शुमार अमेरिकी की राजधानी न्यूयार्क के डाउनटाउन मैनहटन में मंगलवार को देर रात बड़ी आतंकी घटना हुई।एक ट्रक ड्राइवर ने सड़क पर चल रहे लोगों को रौंद डाला। इस आतंकी हमले में करीब 8 लोगों की मौत और 11 लोग घायल हो गए हैं।मौके पर ही न्यूयार्क पुलिस ने ड्राइवर पर गोली चलाई और उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से 2 बंदूक बरामद की गई हैं। इस ट्रक ने एक छोटी स्कूल बस को भी टक्कर मारी।                                                                 इस आतंकी हमले को अंजाम देने वाले ड्राइवर की पहचान सैफुल्लो हबीबुल्लाएविक सैपो उम्र 29 साल के तौर पर हुई है। जो उज़्बेकिस्तान का रहने वाला है। वही इसका ड्राइविंग लाइसेंस फ्लोरिडा का बना हुआ है। पुलिस मामले की पूछताछ कर रही है लेकिन अब तक उसने इस घटना के पीछे की वजह के बारे में कुछ भी नहीं बताया। घटना स्थल पर पुलिस नजर बनाए हुए है। यह घटना चैम्बर्स के क्षेत्र और वेस्ट स्ट्रीट के अप मार्केट ट्रिबेका में हुई। जहां से वर्ल्ड ट्रेड सेंटर मेमोरियल काफी नजदीक है।उल्लेखनीय है कि इसी क्षेत्र में स्टुवेन्सेंट हाई स्कूल भी स्थित है।न्यूयॉर्क सिटी पुलिस डिपार्टमेंट ने टि्वटर पर सूचना दी है कि फिलहाल सभी सूचनाएं प्रारंभिक हैं। इनकी पुष्टि की कोशिश की जा रही है।चश्मदीदों का कहना है कि एक ट्रक सवार ने पहले कई लोगों को टक्कर मारी और फिर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। वही फायरिंग से पहले उन लोगों ने एक शख्स अपने हाथों में दो बंदूक लिए एक कार से उतरते हुए देखा था।घटना के बाद ही व्हाइट हाउस के प्रवक्ता का बयान आया। उन्होंने इस घटना के बारे में राष्ट्रपति ट्रंप को जानकारी दी। न्यूयार्क मेयर ने इस घटना को ‘आतंकी वारदात’ कह बता रहे हैं।


घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले की निंदा करते हुए ट्वीट किया, न्यूयॉर्क में एक बीमार किस्म के आदमी ने हमला किया, सुरक्षा एजेंसिया इसपर अपनी नजरें बनाए हुए हैं।

Comments are closed.