बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए तंत्र विकसित करे राज्य सरकार-उपेंद्र कुशवाहा

169

पटना Live डेस्क. प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने तंत्र विकसित करने को कहा है…उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि प्राइवेट स्कूलों की मनमानी से इंकार नहीं किया जा सकता…स्कूलों के खिलाफ शिकायत मिलने पर मंत्रालय द्वारा जांच कराई जाएगी.. और दोषी पाए जाने वाले स्कूलों की मान्यता रद कर दी जाएगी..

उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य में एनडीए की सरकार बनने का बिहार को लाभ मिलेगा.. शिक्षा में सुधार होगा.. कुशवाहा ने कहा कि समाज को जागरूक करने के लिए पार्टी अभियान चला रही है.. प्रदेश के सभी जिलों में शिक्षा सुधार सम्मेलन का आयोजन किया गया.. 15 अक्टूबर को गांधी मैदान में शिक्षा सुधार संकल्प महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा..

राज्य सरकार द्वारा शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया बदलने के निर्णय का कुशवाहा ने स्वागत किया.. उन्होंने शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने एवं अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षित करने की मांग की.. कुशवाहा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि सबसे पुरानी पार्टी अभी तक कैसे चल रही है कि बीस माह से अध्यक्ष बना नहीं सकी है..

 

Comments are closed.