बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Super Exclusive (पर्दाफ़ाश) पटना में मारे गए उमेश की हत्या का सच- ससुर ने दामाद को उतारा मौत के घाट

209

बृजभूषण कुमार, ब्यूरो प्रमुख, पटना सिटी

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना में देर शाम  बाइपास थाना अंतर्गत बाईपास मँडई के निवासी और आपराधिक चरित्र के उमेश महतो को उनके पड़ोसी और पूर्व के साथी कल्लू महतो ने अन्य साथियों के संग मिलकर ताबड़तोड़ सरेआम बेगमपुर के मडई चौक पर 3 गोलियां मार दी। 2 गोलिया उमेश की बॉडी पर मारी वही एक गोली उमेश के सर में मारी गई और गंभीर रूप से जख्मी ने एनएमसीएच में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार मकतूल उमेश महतो का आपराधिक इतिहास रहा है। उमेश कुछ माह पूर्वे ही वो जेल से छूटा था। हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप कल्लू महतो पर लगा है। जो फरार है। वही घटना की सूचना पर मौका-ए-वारदात पर सिटी एएसपी हरिमोहन शुक्ला दल बल के साथ पहुचे और हत्या कांड से जुड़े तथ्यों को खंगाला। वही, शुरुआती छानबीन में पुलिस को अंदेशा हो गया कि इस हत्या की घटना के पीछे अवैध संबंध और हाल ही में उमेश की 20 साल की सुरुचि कुमारी से शादी मूल वजह है।
पुलिस भी हत्याकांड का कारण अवैध संबंध मानकर जांच को आगे बढ़ा रही है। उमेश महतो का आपराधिक इतिहास रहा है। कुछ माह पूर्वे ही वो जेल से जमानत पर बाहर निकला था। पटना Live की तहकीकात और उमेश की कत्ल  राजधानी पटना में मंगलवार की शाम हुई इस हत्या कांड को ब्रेक करने के बाद जब पटना Live संवाददाता ने घटना स्थल का मुआयना किया तो मामला कुछ संदिग्ध और स्थानीय लोगो की आश्चर्यजनक खामोशी उनके सच से बाबस्ता होने की गवाही देने लगी। घटना स्थल पर एक मोटर साइकिल बरामद की गई जो उमेश की बताई जा रही है। वही जहा उमेश महतो पर कल्लू और अन्य द्वारा कातिलाना हमला हुआ था वो सघन आबादी वाला चौक है …देखिये

घटनास्थल पर मिले सुबूत और स्थानीय लोगो की खामोशी को जब Live संवाददाता ने कुरेदना शुरू किया तो जो सच बाहर आया हो होश उड़ाने वाले थे।
मारे गए उमेश महतो ने कुछ माह पहले ही हत्या आरोपी कल्लू महतो की लड़की सुरुचि कुमारी से बिना परिवार वालो की रजामंदी के प्रेम विवाह कर लिया था। उमेश ने कुछ ही महीने पूर्व प्रेम विवाह तो कर लिया था लेकि कल्लू महतो इस शादी के बिल्कुल खिलाफ था। इसको लेकर दोनों परिवारों में जबरदस्त तकरार हो गई थी। जो दिन ब दिन बढ़ती जा रही थी। यह शादी कल्लू महतो को लगातार खटक रही थी।जिसका हश्र मंगलवार को दिखा जब अपनी 20 साल की लड़की से मोहब्बत कर शादी करने वाले उमेश महतो को लड़की के पिता कल्लू महतो जो अब उसका दामाद बन चुका था को अपने साथियों संग मिलकर ताबड़तोड़ 3 गोलियां मार दी। गोली लगने से जख्मी उमेश की मौत हो चुकी है। वही अपनी ही बेटी का सुहाग उजाड़ कर कल्लू महतो फरार है। बेटी अपने पति की लाश पर आंसू बहा रही है और पिता को बद्दुआएं दे रही है। वही दामाद के कत्ल के आरोपी की  कल्लू महतो को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद पूरे बेगमपुर इलाके में हड़कंप मच गया है।

 

 

Comments are closed.