बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

पटना पुलिस की QRT-ONE के 2 पुलिस कर्मी दीदारगंज जाने के दौरान सड़क हादसे का शिकार,एनएमसीएच में इलाजरत

290

पटना Live डेस्क। पटना पुलिस की विशेष टीमो में शुमार QRT यानी क्विक रिस्पांस टीम के दो सदस्य गुरुवार की रात अपनी ड्यूटी पर दीदारगंज जाने के दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गये है।उल्लेखनीय है कि दीदारगंज में बालू माफ़िया के ख़िलाफ़ जारी अभियान जारी है। इसी अभियान के तहत क्यूआरटी वन कि टीम के सदस्य एएसआई और कॉन्स्टेबल बाइक पर सवार होकर जा रहे थे इसी दौरान भूतनाथ रोड में दोनों हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में कॉन्स्टेबल संजय कुमार का सर फट गया वही ASI का एक हाथ और एक पैर फ्रैक्चर हों गया।
गंभीर रूप से जख्मी दोनों को पहले तो भूतनाथ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया फिर दोनों को प्राथमिक उपचार देकर NMCH में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही QRT के जवान अपने घायल साथियों से मिलने अस्पताल पहुचे। वही दोनों घायलों के परिजनों को भी दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है।

Comments are closed.