बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG Breaking (वीडियो)पटना में आपसी विवाद में दो ग्रुपो में भिड़ंत, नयाटोला में जमकर मारपीट के बाद ताबड़तोड कई राउंड फ़ायरिंग

446

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना के नयाटोला में एक निजी कोचिंग संस्थान के बाहर हुई दो गुटों की भिड़ंत के दौरान जमकर हुई मारपीट और फिर ताबड़तोड फ़ायरींग से इलाका दहल उठा। मिली जानकारी के अनुसार एक ग्रुप जहां पटेल हॉस्टल का बताया जा रहा वही दूसरा ग्रुप स्थानीय है। जो शशि बॉयज हॉस्टल और गर्ल हॉस्टल के संचालक के समर्थन में स्थानीय लड़को का बताया जा रहा है।

                 घटना के बबात बकौल चश्मदीद के पहले जमकर मारपीट हुई। फिर मारपीट का शिकार लड़का अपने साथियों के साथ हरबे हथियार के साथ लौटा और फिर ताबड़तोड फ़ायरींग की,इस दौरान मची भगदड़ कई लोगो के घायल होने की भी सुचना मिल रही है। वही इस भिड़ंत में अभिषेक सहाय नामक युवक का सिर भी फट गया है। जो हॉस्टल संचालक बताया जा रहा है।वही घटना की जानकारी मिलते ही कदमकुआं थाना अध्यक्ष निशिकांत निशि दल बल के साथ मौके पर पहुचकर मामले की जांच में जुटे है।

Comments are closed.