बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – लखीसराय में अवैध बालू खनन को लेकर पड़ा छापा, बालू माफिया का दुःसाहस रेलवे ट्रैक पर ही दौड़ा दिए ट्रैक्टर

473

पटना Live डेस्क। बिहार के लखीसराय जिले से आई तस्वीरें बहुत कुछ बयां कर रही है। जिले में बालू के अवैध कारोबार का सिलसिला बदस्तूर जारी है। इन तस्वीरों ने एक साथ कई बातें स्पष्ट कर दी है। पहली अवैध बालू के कारोबारी न केवल दुःसाहसी है बल्कि कानून को ढेगा दिखाने से भी नही हिचकते है। दूसरी अवैध कारोबारी पैसे खातिर कुछ भी कर गुजरने से परहेज नही करते है भले ही लाशों के ढेर लग जाये या सैकड़ो ज़िन्दगियों पर आफत ही क्यों न आ जाये। ये महज कोई आंकलन भर नही बल्कि वो सच्चाई है जो लखीसराय से आई तस्वीरें बया कर रही है।                                      कल्पना किजिए जिस वक्त रेल की पटरियों पर ट्रैक्टरों को दौड़ाया जा रहा था। अगर ठीक उसी वक्त कोई ट्रेन उस रेलवे लाइन पर आ जाती तो क्या होता ?                         

                    तस्वीर लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र की है। किउल-झाझा रेलखंड के वंशीपुर के समीप जब अवैध बालू खनन को लेकर पुलिस दस्ता पुरी तैयारी के साथ छापेमारी करने पहुची। पुलिस अमले को देखकर बालू माफिया के लोग जो  उसवक्त अवैध बालू खनन में मुतमइन थे फरार होने लगे ताकि पुलिस के हत्थे न चढ़ सके। पुलिसिया दबिश के दैरान मचे भागमभग में कई ट्रैक्टर वाले अपनी जान की परवाह किये बगैर बगल के रेलवे ट्रैक पर चढ़ गए और पूरी रफ्तार में ट्रैक्टर दौड़ाने लगे।                   

                    यह पहली दफा है जब जिले से इस तरह की तस्वीर सामने आई है। लाजिमी है जब रेल प्रशासन के अफ़सरान ने इन तस्वीरो को देखा तो उनके होश ही उड़ गए। इन बेहद खतरनाक तस्वीरों को देखते ही दानापुर डिविजन के डीआरएम ने जांच के लिए आरपीएफ को भेजा है।

Comments are closed.