बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए बिहार के ये 3 IAS अधिकारी, सरकार ने किया विरमित

1,145

पटना Live डेस्क। बिहार के 3 आईएएस अधिकारियों को सरकार ने विरमित कर दिया है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। आईएएस अमृत लाल मीणा, विजयलक्ष्मी एन और आदेश तितरमारे को केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के कारण विरमित कर दिया गया है।

अमृतलाल मीणा पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव थे, वहीं पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के प्रधान सचिव थे विजयलक्ष्मी एन और कृषि विभाग के निदेशक के पद पर थे आईएएस आदेश तितरमारे। इन सभी को नव पदस्थापना पर योगदान के लिए विरमित किया गया है।सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार आदेश तितरमारे को मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की गई है। जबकि विजयलक्ष्मी एन। को कृषि मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। जबकि अमृतलाल मीणा को वाणिज्य विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

उधर उद्योग विभाग के सचिव नर्मदेश्वर लाल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं प्रत्यय अमृत को मिला पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार, सजंय अग्रवाल को आपदा प्रबंधन का मिला प्रभार, जवकि अरविंद चौधरी को मिली पंचायती राज की जिम्मेदारी।

 

 

 

 

 

 

 

Comments are closed.