बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

WEATHER UPDATE: बिहार में अगले पांच दिन कम होगी बारिश,जानें मानसून की स्थिति

523

पटना Live डेस्क। बिहार में इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। कभी बहुत ज्यादा बारिश होती है तो कभी अचानक सूरज कहर बरपाने लगता है। ऐसे में मौसम विज्ञानं केंद्र की तरफ से मानसून की मौजूदा स्थिति को लेकर जानकारी दी गई है। बिहार में एक बार फिर मानसून की गतिविधियों में कमी आएगी। मौसमविदों के अनुसार अगले पांच दिनों तक राज्य में कहीं कहीं आंशिक बारिश होगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बताया गया कि सूबे में पिछले एक हफ्ते से मानसून सक्रिय था।
इस दौरान पटना समेत राज्य भर में बारिश हुई। उत्तर बिहार में बारिश की गतिविधियां ज्यादा रही। वहीं दक्षिण बिहार में भी कई जगहों पर भारी बारिश हुई। इससे किसानों को थोड़ी राहत हुई थी। फिलहाल बारिश की गतिविधि कम होने से फिर से सूबे में गर्मी और उमस बढ़ेगी।
मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि बंगाल की खाड़ी की ओर विकसित हो रहा कम दबाव का क्षेत्र कमजोर हो गया है। अब जुलाई के अंत में सूबे में बारिश की गतिविधियां फिर से बढ़ेगी। जब एक नया कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी की ओर विकसित होगा। इससे मानसून को मौसमी सिस्टम का सपोर्ट मिलने के आसार हैं। जिससे बाद पूरे सूबे में बारिश की परिस्थितियां तैयार होंगी।

Comments are closed.