बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

फ्रीज हो गया LJP का सिम्बल, चिराग-पशुपति की बढ़ी परेशानी

187

पटना Live डेस्क। चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति पारस को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने दोनों को “बंगला” देने से इनकार कर दिया है। आयोग ने अपने अंतरिम आदेश में कहा है कि दोनों को “बंगला” नहीं दिया जाएगा। दोनों के लिए अलग-अलग चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस ने अपने आप को असली लोजपा होने का दावा कर चुनाव आयोग से बंगला चुनाव चिन्ह देने की मांग की थी। दोनों गुट आयोग के दरवाजे पर गया था। लेकिन अभी-अभी आयोग ने अपने अंतरिम फैसले में दोनों को “बंगला” देने से इनकार कर दिया है। चुनाव चिन्ह बंगला को ही फ्रिज कर दिया गया है। आयोग ने कहा कि दोनों गुट को अलग-अलग चुनाव चिन्ह होंगे।

बता दें कि इसी वर्ष चिराग पासवान से उनके चाचा पशुपति कुमार पारस पार्टी के 6 सांसदों को लेकर अलग हो गए थे। उन्होंने अपने आप को असली लोजपा कहकर पहले लोकसभा में नेता दल चुने गए। फिर केन्द्रीय मंत्री बने और एनडीए के साथी होने का ऐलान कर दिया था। लेकिन ठीक इसके विपरीत चिराग पासवान अभी भी एनडीए के विरोध में खड़े हैं। उन्होंने चाचा पारस और भाई प्रिंस पर पीठ में छूरा घोंपने का आरोप लगाते हुए अपने आप को असली लोजपा घोषित कर रखा है। उन्होंने बंगला चुनाव चिन्ह पर दावा ठोका था।

दोनों के बीच चुनाव चिन्ह “बंगला” को लेकर सियासी युद्ध जारी था। दोनों इस चिन्ह पर अपने-अपने दावे कर रहे थे। लेकिन आयोग ने अंतरिम फैसला सुनाते हुए “बंगला” को ही फ्रिज कर दिया। दोनों ही गुट को अलग-अलग चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

Comments are closed.