बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

फिर बढ़ी LPG सिलेंडरों की कीमत, महीने के पहले दिन ही लगा महंगाई का झटका

950

पटना Live डेस्क। आज से अक्टूबर महीने की शुरुआत होते ही पेट्रोलियम कंपनियों ने महंगाई का झटका दिया है। कमर्श‍ियल सिलेंडर के दाम में 43।5 रुपये की भारी बढ़त कर दी गई है। गौरतलब है कि पेट्रोलियम कंपनियां हर 15 दिन पर एलपीजी सिलेंडर के दाम की समीक्षा करती हैं।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार अब दिल्ली में 19 किलो का कमर्श‍ियल सिलेंडर 1736।5 रुपये का हो गया है। पहले यह 1693 रुपये का था। हालांकि घरेलू उपयोग उपयोग वाले 14।2 किलो के सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव न कर थोड़ी राहत दी गई है।

इसके पहले एक सितंबर को रसोई गैस यानी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14।2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़कर 884।50 रुपये हो गया था। इस सिलेंडर के दाम में इस महीने कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह आम जनता के लिए थोड़ी राहत की बात है।

Comments are closed.