बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

राजधानी पटना में दिनदहाड़े 41 लाख की लूट, पुलिस महकमे में हड़कंप

431

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना में दिनदहाड़े 45 लाख की लूट हुई है। थोड़ी देर पहले अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम देकर पटना पुलिस को खुली चुनौती दे दी। वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया है। आनन फानन में मौके पर कई थाने की पुलिस पहुंच गयी है। वहीं पुलिस के आलाधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए है।
बताया जा रहा है कि प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी से 45 लाख रूपए की लूट हुई है। पटना के अटलपथ पर अपराधियों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया है। इतनी बड़ी लूट की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। राजधानी पटना में दिनदहाड़े इतनी बड़ी लूट होने से कारोबारियों में आक्रोश है। एजेंसी के कर्मचारी से इतनी बड़ी लूट हुई है।
लूट के दौरान कर्मचारी से मारपीट की भी बात सामने आ रही है। लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने कर्मचारी से मारपीट भी किया है। पीड़ित की ओर से थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस की माने तो आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

Comments are closed.