बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

देख लीजिए Live वीडियो नीतीश और मंगल पांडेय NMCH के हालात और कत्लगाह बने अस्पताल की असली तस्वीर

वीडियो)NMCH में इलाज के अभाव में संक्रमित महिला मरीज की हुई मौत, पीड़ित बेटा डॉक्टरों से लगाता रहा गुहार, तड़प तड़प कर मर गई उसकी माँ, फिर उसने खोया आपा और..

367

मृतक महिला मरीज का पीड़ित बेटा ने अस्पताल में बनाया वीडियो, अस्पताल व्यवस्था की खोली पोल।

पटना Live डेस्क। राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों की व्यवस्था चरमरा गई है। पटना का सबसे बड़ा दूसरा अस्पताल NMCH में बीते गुरुवार को 17 संक्रमित मरीज़ो की मौत हुई थी।बताया जाता है कि संसाधन की कमी और अस्पताल की कुव्यवस्था से मरीज़ो की लगातार मौत हो रही है।

वही बक्सर निवासी संक्रमित महिला मरीज को NMCH में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। जहा अस्पताल की कुव्यवस्था ने महिला मरीज की जान ले ली। वही महिला मरीज का पीड़ित बेटा डॉक्टरों से गुहार लगाता रहा पर कोई भी डॉक्टर महिला का इलाज समय से नही किया जिसके कारण महिला मरीज की मौत हो गई।

 

इस घटना का पूरा वीडियो महिला मरीज का पीड़ित बेटा बनाया है जिसमे साफतौर देखा जा सकता है कि अस्पताल की घोर लापरवाही का शिकार मरीज हो रहे है और उनकी मौत हो रही है। वही महिला मरीज के मौत के बाद पीड़ित परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ व हंगामा कर दिया। जिसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्य से बहिष्कार कर दिया है। जहां अस्पताल अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह सुरक्षा व्यवस्था के लिए अस्पताल में पुलिस बल की तैनाती की मांग की है। रमेश कुमार, मृतक महिला का पीड़ित बेटा।

Comments are closed.