बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Super Exclusive (वीडियो) पटना को शर्मशार करने वाले शोहदे को Team पटना Live ने ढूढ़ निकाला,देखिए वो चेहरा जिसने सरेआम मासूम पर तानी थी पिस्तौल फाड़े थे कपड़े

305

पटना Live डेस्क। राजधानी के पटनासिटी अंचल के चौक थाना क्षेत्र के आरपीएम कालेज के समीप मनचलों द्वारा पिस्टल दिखा कर छात्रा के साथ की गई छेड़खानी का मामला अब तूल पकड़ लिया है। वही छेड़खानी का विरोध में इनर व्हील क्लब की महिलाओं ने चौक थाना का घेराव कर प्रदर्शन किया ,साथ ही छेड़खानी के विरोध में स्लोगन भरी तख्तियां लिए आक्रोश जताया। पुलिस प्रशासन से छेड़खानी करने वाले मनचलों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की माँग की है।

वही छेड़खानी का मामला तूल पकड़ता देख पटना एसएसपी और सिटी एसपी चौक थाना पहुँचे और पूरे मामले की जांच की।सरेआम एक छात्रा के साथ बीच सड़क पिस्तौल की नोक पर छेड़खानी, मारपीट और कपडे फाड़ने की खौफ़नाक हरकत के बाद पटना पुलिस ने फेससेविंग एक्ट तहत ताबड़तोड़ 3 लोगो को हिरासत मे लिया। बकौल एसपी सिटी (पूर्वी) हिरासत में लिए गए तीन में एक को पीड़िता ने पहचान लिया है। पुलिस द्वारा पकड़ा गया लड़का उन 5 शोहदों में एक है इस बात की तस्दीक पीड़िता द्वारा होते ही पुलिस ने उक्त नाबालिक लड़के से काण्ड में शामिल अन्य चारो साथियों के बाबत भी तमाम जानकारी निकाल ही। मिली जानकारी की बिना पर मिली जानकारी के उपरांत चौक थाना पुलिस ताबड़तोड छापेमारी कर रही है।

क्या है पूरा मामला जनाने ख़ातिर क्लिक कर पढ़े

BiG News (Exclusive वीडियो) उफ़ ये दरिंदगी!सरेआम बीच सड़क पटना में 12वीं की छात्रा से तमंचे के बल पर छेड़खानी मारपीट और फिर फाड़े कपड़े, तमाशबीन बनी रही भीड़

पटना पुलिस की तमाम कवायदों के बीच पटना Live टीम ने मासूम छात्रा का बीच सड़क पिस्टल के दम पर चीरहरण कर पूरे पटना को शर्मशार करने वाले पांचों शोहदे के सच को तलाश लिया है। घटना को अंजाम देने वाले कुल 5 लड़के थे। इस बात का उल्लेख पीड़िता के आवेदन की बिना पर दर्ज FiR में भी है।

कुल पांच, एक गिरफ्तार 4 के लिए छापेमारी जारी

12वीं क्लास की छात्रा के साथ सरेआम हथियार के बल पर मारपीट, मोलेस्ट्रेशन और कपड़े फाड़ने की घटना को 5 लड़को ने गुरुवार को लगभग 3 बजकर 15 मिनट के आसपास अंजाम दिया था। वही पटना Live ने जो खुद वारदात स्थल और गणेश मंदिर इलाके का दौरा किया तो पता चला कि कांड को अंजाम देने वाले पांचों लड़के नशे के आदि है। महज 17-18 साल उम्र के आसपास के ये लड़के इलाके में नशे में टुन्न आवारागर्दी करते रहते है। ये हमेशा ग्रुप में होते है। मारपीट और दबंगई झाड़ना इनके रोज़मर्रा का काम है। इस वजह से इनका दबदबा इलाके में कायम है।नशे की पिनक में गुरुवार को पांचों ने मिलकर सरेआम पीड़िता से छेड़खानी की और फिर जब लड़की ने विरोध किया तो मारपीट पर करने लगे।  वही एक ने कमर से पिस्टल निकाल कर लड़की पर तान दिया और फिर उसके कपड़े फाड़ दिए।

इस घटना के बाबत पटना Live को घटना के मुख्य आरोपी समेत तमाम लड़को के बाबत जानकारी मिली है। वही इस कांड का मुख्य आरोपी कहे या पिस्टल मैन जिसने लड़की को गन पॉइंट पर लिया था उसकी तस्वीर और उसके तमाम डिटेल्स मिल गए है साथ ही पांचों आरोपियों के बाबत भी अहम जानकारियां मिली है। लेकिंन चुकी आरोपी नाबालिक है और अभी तक पुलिस की पहुच से दूर है। बतौर एक जिम्मेदार मीडिया हाउस हम काण्ड के मुख्य आरोपी का ब्लर किया चेहरा ही पाठकों से साझा कर रहे है। साथ ही नाम पता कि जगह सिर्फ इशारा कर रहे है ताकि पाठक संजझ सके कि वह किस एरिया का रहने वाला है। लोकेश के तौर पर ये समझे कि बिहार्स बीजेपी के नामवर और डिप्टी सीएम उसी इलाके में निवास करते है।देखिए वो चेहरा जिसने सरेआम मासूम पर तानी थी पिस्तौल फाड़े थे कपड़े

 

 

Comments are closed.