बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

अगले महीने मनाया जाएगा बिहार विधानसभा का शताब्दी समारोह, बिहार आएंगे राष्ट्रपति

324

पटना Live डेस्क। बिहार विधानसभा शताब्दी समारोह में भाग लेने अगले महीने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बिहार आएंगे। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के निमंत्रण को उन्होंने स्वीकार कर लिया है। जिसका जानकारी स्पीकर ने खुद दी है। दिल्ली प्रवास के दौरान विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि आज मैंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और उनको न्योता दिया है। उन्होंने मेरा निमंत्रण स्वीकार भी किया है। जो भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा उसमें सभी पूर्व विधायक, मौजूदा विधायक, पूर्व सांसद, मौजूदा सांसद, विधान पार्षद मौजूद रहेंगे।

 

दरअसल कोरोना काल के कारण बिहार विधानसभा का शताब्दी समारोह भव्य तरीके से नहीं मनाया जा सकता था। अब कोरोना के मामले काफी कम हो गए हैं। ऐसे में सरकार शताब्दी वर्ष समारोह को यादगार बनाने में जुट गयी है। इसी को लेकर स्पीकर विजय कुमार सिन्हा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को निमंत्रण देने दिल्ली गए हैं।

 

बता दें कि बिहार विधानसभा का शताब्दी वर्ष समारोह 7 फरवरी 2021 से मनाया जा रहा है। इसके बाद इ समारोह के तहत 1 साल तक कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बिहार विधानसभा भवन तैयार होने के बाद 7 फरवरी 1921 में पहली बैठक हुई थी। पिछले 100 साल उपलब्धियों भरा रहा। अब उसे फिर से एक बार याद करने की कोशिश शताब्दी बर्ष समारोह के जरिए की गयी है। एक साल के कार्यक्रम के माध्यम से शताब्दी वर्ष समारोह को यादगार बनाया जा रहा है।

 

 

Comments are closed.