बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News-बिहार के 10 IPS अफसरों को मिला प्रमोशन, शोभा अहोतकर बनी डीजी, 6 IG को ADG तो 3 बने DIG से आईजी

1,572

पटना Live डेस्क।बिहार कैडर के वरीय आईपीएस अफसरों को प्रोन्नति मिली है।सोमवार को विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक थी जिसमें नौ आईपीएस अफसरों की प्रोन्नति पर मुहर लगी है। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पांच आईपीएस अधिकारियों को आईजी से एडीजी में प्रोन्नति मिली है।

वहीं, प्रोन्नति समिति ने एडीजी शोभा अहोतकर को डीजी रैंक में प्रोन्नत करने करने पर मुहर लगा दी है।
वही, 6 आईजी को एडीजी में प्रोन्नत किया गया है। इनमें हैं- एनएच खान,पारसनाथ अमित जैन,बच्चू सिंह मीणा, कमल किशोर सिंह एडीजी। ये सभी वर्तमान में एडीजी के पद पर पदस्थापित है।

             जानकारी के अनुसार तीन डीआईजी को आईजी में प्रोन्नत किया गया है। डीआईजी रैंक जिन तीन अफसरों को प्रमोशन मिला है उनमें हैं- विकास वैभव एटीएस डीआईजी, विजय वर्मा छपरा डीआजी सुरेश चौधरी सहरसा डीआईजी।

             वही, पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इन आईपीएस अफसरों के अलावे कई अन्य ऐसे आईपीएस हैं जो एसपी रैंक के हैं उनका भी बहुत जल्द प्रमोशन होने वाला है।

Comments are closed.