बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BREAKING NEWS: RJD कार्यालय पहुंचे तेजप्रता, जगदानंद सिंह भी हैं मौजूद, क्या कुछ बड़ा होने वाला है?

394

पटना Live डेस्क। लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव इन दिनों सुर्खियां बटोर रहे हैं। RJD में चल रहे अंदरूनी कलह के बीच दिल्ली से लौटने के बाद तेजप्रताप यादव पहली बार आरजेडी कार्यालय पहुंचे हैं। पार्टी कार्यालय पहुंचते ही वो सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के कक्ष में गए। वहां उन्होंने राष्ट्रीय अध्य़क्ष की कुर्सी छोड़ बगल वाली कुर्सी पर बैठ गए। इसके बाद छात्र राजद के नेताओं को बुलावा भिजवाया।
इस वक्त तेजप्रताप यादव छात्र आरजेडी के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष के कक्ष के सामने अपने दफ्तर में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह मौजूद है। ऐसे में सभी की निगाहें जगदानंद सिंह पर टिकी हुई है। क्या वो बाहर आकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चैम्बर में जाकर मुलाकात करते हैं या नहीं।
हालांकि प्रदेश अध्यक्ष के कक्ष से बाहर निकले पार्टी के प्रवक्ता मृत्युंजत तिवारी से जब पूछ गया कि क्या जगदानंद सिंह ने तेजप्रताप से मिलेंगे। इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष को जानकारी हो गयी है। अभी वो कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। जैसे ही उन्हें फुर्सत मिलेगी दोनों नेताओं की मुलाकात होगी।
बता दें कि छात्र राजद के अध्यक्ष पद से आकाश यादव को हटाए जाने के विवाद ने इतना तुल पकड़ा कि इसकी आंच तेजस्वी तक जा पहुंची। तेजप्रताप यादव के काफी करीबी कहे जाने वाले आकाश यादव को निकालना जगदानंद सिंह के लिए सहीं नहीं रहा। तेजप्रताप यादव ने उनके खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया। बात यहां तक बन आयी कि उन्होंने तेजस्वी के राजनीतिक सलाहकार संजय यादव पर खूब भड़ास निकाली।
पटना में ही पत्रकारों से बात करते हुए तेजप्रताप ने जगदानंद सिंह और संजय यादव के खिलाफ खूब भड़ास निकाली थी। उन्होंने कहा था कि आकाश यादव को निकालने के लिए पार्टी संविधान की धज्जियां उड़ायी गयी है। इस मुद्दे को मैं कोर्ट तक ले जाउंगा।

Comments are closed.