बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Big News – SVP नेशनल पुलिस एकेडमी हैदराबाद के इतिहास में पहली बार 2016 बैच के 122 में 119 ट्रेनी IPS परीक्षा में हुए फेल, इनमे 7 आईपीएस बिहार कैडर के भी है

340

पटना Live डेस्क। 15 अकटुबर 1945 में स्थापित
हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी के अब तक इतिहास में ये पहली बार हुआ है जब 2016 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के 122 ट्रेनी आईपीएस में से 119 अधिकारियों के फेल हो गए है।इस रिजल्ट कर बाद से हैदराबाद स्थित SVP नेशनल पुलिस एकेडमी में हड़कंप मच गया है। एकेडमी के इतिहास में ये पहला मौका है जब इतने अधिकारी एक साथ फेल हुए है। ये हैरान करने वाली खबर आग की तरह पूरे मुल्क में फैल गई है। दरअसल इंडियन पुलिस सर्विस में चुने जाने के बाद सेवा देने के लिए जरूरी परीक्षा देने हैदराबाद पुलिस एकेडमी पहुंचे 122 ट्रेनी अफसरों में से 119 जरूरी परीक्षा में फेल हो गए। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि फेल होने में वो प्रोबेशनर IPS भी शामिल है जो पिछले वर्ष अक्टूबर में हुई पासिंग आउट परेड में मेडल और अवार्ड ट्रॉफी से सम्मानित किए गए थे।उल्लेखनीय है कि यह परीक्षा पास करना बेहद जरूरी होता है।
मिली जानकारी के अनुसार सरदार वल्लभभाई पटेल नैशनल पुलिस अकैडमी से ग्रैजुएशन के दौरान इन भावी अफसरों के लिए इस परीक्षा में पास होना जरूरी होता है। लेकिन परीक्षा देने पहुंचे 122 में से 119 पुलिस अफसरों का फेल होना हैरान करता है। हालांकि उन्हें पास होने के लिए तीन मौके और दिए जाएंगे, लेकिन इन नतीजों से हर कोई हैरान है। वही  उधर,फॉरन पुलिस फोर्स के सभी अफसर फेल हो गए हैं। हालांकि, फेल होने के बाद भी फिलहाल इन्हें ग्रैजुएट घोषित कर दिया गया है और अलग-अलग काडरों में प्रोबेशनर बना दिया गया है।साथ ही सभी वर्तमान ऑन जॉब ट्रेनिंग ले रहे है।तीन प्रयास और फिर …

इन फेल हुए 119 अधिकारियों को तीन प्रयासों में  हर सब्जेक्ट पास होना होगा वर्ना उन्हें सेवा से बाहर किया जा सकता है। इससे पहले साल 2016 में केवल दो आईपीएस अफसर अकैडमी से पास नहीं हो सके थे। इस साल फॉरन पुलिस फोर्स के अधिकारियोम को मिला कर कुल 136 आईपीएस अफसरों में से 133 एक या एक से ज्यादा विषयों में फेल हुए हैं। इनमें भारतीय दंड संहिता और दंड प्रक्रिया संहिता विषय शामिल है।2016 बैच में 136 अधिकारी (अन्य देशों के भी)

SVP से मिली जानकारी के अनुसार, 2016 के बैच में कुल 136 अधिकारी हैं।122 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी और बाकी मालदीव,नेपाल,भूटान देशों के पुलिस अधिकारी हैं।इनमें से सिर्फ 2-3 अधिकारियों ने ही पुलिस एकेडमी की परीक्षा को पास किया है। SVP NPA के अधिकारियों का कहना है कि पहले भी पुलिस अधिकारी इस एग्जाम में फेल होते रहे हैं,लेकिन इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों का फेल होना हैरानी की बात है।

बिहार कैडर में 2016 बैच के 7 आईपीएस है 

वही, बात अगर बिहार की करे तो 2016 बैच के 7 IPS IPS अधिकारियों को बिहार कैडर अलॉट किया गया है। जिनमे सभी अभी प्रोबेशन पर है जिनके नाम इस प्रकार है। ट्रेनी IPS  विकास मीना मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले है। वही प्रमोद कुमार यादव पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के रहने वाले है।तो वही विनीत कुमार, अम्बरीष राहुल और स्वर्ण प्रभात बिहार के ही मूल निवासी है तो विदेह खरे जो MP के मूल निवासी है और शौर्य सुमन झारखंड के रहने वाले है।

Comments are closed.