बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Super Exclusive (वीडियो) पटना में Land Rover ने खड़े ट्रक में मारी भीषण टक्कर, SUV के उड़े परखच्चे,गाड़ी में घंटो फसा रहा युवक देखिए Live

420
  • NH 31 पर भीषण दुर्घटना में 3 युवक घायल 
  • Land Rover Discovery ने खड़े ट्रक में मारी जोरदार टक्कर उड़े परखच्चे
  • एक युवक घंटों रहा एसयूवी में फसा, घण्टों नही पहुची पटना पुलिस 

पटना Live डेस्क। राजधानी में रफ्तार का कहर लगातार बरपा हो रहा है। रोज़ ब रोज़ भीषण सड़क दुर्घटनाओं में इंसानी जिंदगियां खाक हो रही है, पर बेलागम रफ्तार से वाहनों का दौड़ना रुकने का नाम नही ले रहा है। इसी क्रम एनएच 31पर काले रंग की Land Rover Discovery सड़क पर एक्सीडेंट के बाद खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुरक्षा के तमाम इंतजामात दावा करने वाली लैंड रोवर डिस्कवरी के परखच्चे उड़ गए। एसयूवी के आगे का बोनट ट्रक के पिछले भाग से टक्कर के बाद चकनाचूर हो गया। टक्कर के वक्त suv में 4 युवक सवार बताए जा रहे है। जिनमे 3 लड़के बुरी तरह घायल हो गए। एक को मामूली चोटें आइ।

भीषण टक्कर से एसयूवी के बाद AiR बैग्स खुलने के बाद भी युवको को गम्भीर चोटे आई है। वही  ड्राइव कर रहे युवक के साथ बैठे युवक का पाव बोनट में फस गया। हादसे के बाद साथ रहे युवकों ने गाड़ी में फसे युवक को निकालने की कोशिश शुरू कर दी लेकिन बुरी तरह फसे युवक के दोनो पैरों फसे होने से उसे काफी दर्द हों रहा था। वो लगातार अपने साथियों से मदद की गुहार लगा रहा। हादसे के बाद आसपास के लोग और ट्रक ड्राइवर भी मदद करते रहे। वही अन्य घायलों को स्थानिए लोगो की मदद से NMCH रवाना कर दिया गया। पर इस दौरान पटना पुलिस की हाईवे पेट्रोलिंग करने वाली डॉल्फिन दस्ता या स्थानिए पुलिस घंटो नही पहुची। इस बीच स्थानिए लोगो ने मदद की। पहले आप देखिए टक्कर की भयावहता  देखकर सहम जाएंगे …

1 Comment
  1. […] Twitter Google+ Pinterest WhatsApp Previous articleSuper Exclusive (वीडियो) पटना में Land Rover ने खड़े ट्रक… Kuldeep Bhardwajhttp://www.patnalive.co.in var block_td_uid_7_5e595d7def9a6 = new […]

Comments are closed.