बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News मुंगेर सांसद वीणा देवी और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के बड़े बेटे की सड़क हादसे में हुआ मौत

480

पटना Live डेस्क। शनिवार की सुबह मुंगेर सांसद वीणा देवी और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के लिए ताउम्र ना भूलने वाला गम लेकर आई है। दरअसल तीन बेटो के पिता पूर्व सांसद सूरजभान के बड़े बेटे आशुतोष कुमार जो शारद यूनिवर्सिटी से MBA की पढ़ाई कर रहे थे, उनकी अहले सुबह साढ़े तीन बजे हुआ सड़क हादसे में मौत हो गई है। दुर्घटना के वक्त आशुतोष खुद ही गाड़ी ड्राइव कर रहे थे। बताया जाता है कि हादसा उस समय हुआ, जब आशुतोष सिंह वापस लौट रहे थे। हादसे का कारण गाड़ी की तेज रफ्तार बतायी जा रही है। तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी हादसे का शिकार हो गयी। सड़क हादसे की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची उत्तर प्रदेश हाई वे पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन से आशुतोष को नजदीक के jaypee हॉस्पिटल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने ब्रॉउट डेड करा दे दिया।

                   मिली जानकरी के अनुसार यह हादसा पर सुबह सबेरे हुआ है। जब आशुतोष अपने दोस्तों के पास से टोयोटा में सवार होकर हॉस्टल लौट रहे थे, तभी ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर उनकी एसयूवी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। हादसे की सूचना मिलते ही सांसद के घर मे कोहराम मच गया।

Comments are closed.