बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

एक और दरोगा घुस लेते चढ़ा निगरानी के हत्थे, घर पर ले रहे घुस की रकम

254

शक़ील अहमद, बेतिया
पटना Live डेस्क। निगरानी की टीम ने पश्चिम-चंपारण से एक और भ्रष्ट दारोगा को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार दारोगा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित परिवार से दस हजार रुपए की मांग कर रहा था।


दरअसल,पश्चिम चंपारण के लौरिया थाना में पदस्थापित दारोगा इबरार अहमद खान को निगरानी की टीम ने दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।दारोगा एक दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए रुपयों की मांग कर रहा था। निगरानी जांच में यह मामला सही पाया गया उसके बाद दारोगा की गिरफ्तारी हुई।

Comments are closed.