बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Samstipur News -समस्तीपुर के वारिसनगर CO और थानाध्यक्ष जमीन विवाद में महिला से घुस लेते चढ़े निगरानी के हत्थे

771

पटना Live डेस्क। बिहार के समस्तीपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर के मथुरापुर ओपी थानाध्यक्ष संजय कुमार और वारिसनगर के सीओ संतोष कुमार को घुस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।वहीं जानकारी के मुताबिक वही पर मौजूद दो अफसर निगरानी के गिरफ्त से बच कर निकल जाने में सफल हो गए है।

जिले के वारिसनगर प्रखंड के अंचलाधिकारी संतोष कुमार और मथुरापुर ओपी थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह को निगरानी की टीम ने जमीन विवाद में घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

बताया जाता है कि पीड़ित मंजू देवी से थानाध्यक्ष 25 हजार और अंचलाधिकारी 20 हजार रुपये घूस ले रहे थे। इसकी खबर निगरानी विभाग को पहले से ही दे दी गई थी। इसके बाद निगरानी की टीम ने दो अलग-अलग टीम बनाकर रंगे हाथ थानेदार और अंचलाधिकारी को गिरफ्तार कर लिया।

Comments are closed.