बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News-बिहार सरकार ने DG रैंक के IPS अधिकारी पर लिया बेहद सख्त एक्शन,BDO मर्डर में लिया गया फैसला 

1,613

पटना Live डेस्क। बिहार सरकार ने राज्य के सीनियर आईपीएस अफसर के ऊपर कड़ा एक्शन लिया है।भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अरविंद पांडेय के ऊपर प्रखंड विकास पदाधिकारी की हत्या के मामले में कार्रवाई की गई है।सरकार ने इनकी चार वेतनवृद्धियों पर रोक लगाने का आदेश दिया है।

पलामू SP के तौर पर लगा था आरोप 
आईपीएस अरविंद पांडेय (File Pic)

 

पूरा मामला प्रखंड विकास पदाधिकारी भवनाथ झा की हत्या से जुड़ा है। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक मनातू प्रखंड के बीडीओ भवनाथ झा की हत्या के समय 1988 बैच के आईपीएस अफसर अरविंद पांडेय पलामू जिला के एसपी थे।

जब नक्सल उग्रवादियों ने बीडीओ भवनाथ झा की हत्या की तब इनके ऊपर आरोप लगा कि पुलिस कप्तान रहते अरविंद पांडेय ने जिम्मेदारियों को सही तरीके से नहीं निभाया इनकी कार्यशैली में लापरवाही पाई गई।उक्त गंभीर मामले में आईपीएस अरविन्द पांडेय के खिलाफ विभागीय कार्यवाही संचालित की गई।

बिहार सरकार की ओर से इन्हें जो दंड दिया गया है, उसके मुताबिक अरविंद पांडेय को वर्तमान में मिल रहे वेतन से 2 वेतन वृद्धियां घटा दी जाएंगी और इसके अलावा भविष्य में भी दी जाने वाली दो वेतन वृद्धियां भी नहीं दी जाएंगी।

Comments are closed.