बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की सरेआम दिनदहाड़े हत्या , गोली लगने से भाई भी घायल

229

पटना Live (नेशनल) डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। राजधानी के पॉश इलाके हजरतगंज में रणजीत बच्चन की हत्या से सनसनी फैल गई है।वहीं, रणजीत के साथ रहे उनके भाई को भी गोली लगी है।

जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह करीब छह बजे हिन्दू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन अपने भाई के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। तभी हजरतगंज इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड कई गोलिया मारी दी। रणजीत बच्चन की मौके पर ही मौत हो गई। बदमाशों ने रणजीत बच्चन के सिर में कई गोलियां मारी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाअधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कातिलों की तलाश में जुट गई है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले रणजीत बच्चन हजरतगंज इलाके की ओसीआर बिल्डिंग के बी ब्लॉक में रहते थे। सीडीआरआई के पास बदमाशों ने गोली उन्हें गोली मार दी। इस घटना में उनके भाई के हाथ में भी गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में एडमिट किया गया है। राजधानी के सबसे व्यस्त इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई है। सुबह-सुबह हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल है।

रणजीत बच्चन हजरतगंज की ओसीआर बिल्डिंग के बी ब्लॉक में रहते थे। वह मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले थे। रंजीत समाजवादी पार्टी के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करते थे।

शुरुआती जानकारी मिली है कि रणजीत अपने भाई के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। ग्लोब पार्क से निकलते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया।गोली लगने से उनका भाई भी घायल हुआ है। रणजीत के भाई को हाथ में गोली लगी है। उसे घायल हालत में ट्रामा में भर्ती किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कमलेश तिवारी की हुई थी हत्या

आपको बता दें कि 18 अक्तूबर 2019 को हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की दो लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। दोनों बदमाश भगवा कपड़े पहने हुए थे और मिठाई के डिब्बे में पिस्टल व चाकू छिपाकर लाए थे।

दोनों नाका स्थित खुर्शेदबाग की तंग गलियों में स्थित कमलेश के घर पहुंचे थे। पहली मंजिल स्थित पार्टी दफ्तर में पहले उनकी गर्दन पर गोली मारी। फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने के बाद गला रेत दिया था। पुलिस ने मौके से .32 बोर की एक पिस्टल व एक खोखा बरामद किया था।

Comments are closed.