बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बाढ़ में लापरवाही के आरोप में 19 इंजीनियर निलंबित,एक महीने में पूरी होगी विभागीय कार्रवाई,हो सकती है बर्खास्तगी

171

पटना Live डेस्क. राज्य में प्रलंयकारी बाढ़ में लापरवाही बरतने के आरोप में राज्य सरकार ने 19 इंजीनियरों को निलंबति कर दिया है…जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार इन अधिकारियों के काम से बेहद नाराज थी…इन इंजीनियरों पर न केवल काम में शिथिलता,बल्कि जिम्मेदारी नहीं निभाने का भी आरोप लगा है…इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई एक महीने में पूरी की जाएगी..ऐसी भी जानकारी है कि इन अधिकारियों की सेवा बर्खास्त भी की जा सकती है..

निलंबित किए गए अफसर

बिजेंद्र राम- चीफ इंजीनियर,समस्तीपुर

मिथिलेश सिंह- कार्यपालक अभियंता, समस्तीरपुर
सतीश कुमार-कार्यपालक अभियंता, रुन्नीसैदपुर
नेहाल अहमद-कार्यपालक अभियंता, मोतिहारी
राम विनय सिन्हा-कार्यपालक अभियंता सीतमाढ़ी
विजय सिंह-कार्यपालक अभियंता, पडरौना
संजय सुमन- सहायक अभियंता, समस्तीपुर
मुरलीधर सुधांशु-कनीय अभियंता, झंझारपुर
अशोक मिश्र- कनीय अभियंता, बेनीबाद
विनोद सिंह-कनीय अभियंता, कटरा
राज श्रीवास्तव-कनीय अभियंता, रुन्नीसैदपुर
मोहम्मद हारुल-कनीय अभियंता, ढा़का
अनिल प्रसाद-कनीय अभियंता, बैरगनिया

अवर प्रमंडल प्रदाधिकारी

अरुण कुमार- रुन्नीसैदपुर
प्रियदर्शी मनोज-बेनीबाद
संजय कुमार-कटरा.
ओमप्रकाश-ढाका
वीरेंद्र सिंह-बैरगनिया
मनोज – बेनीबाद

बिहार में भीषण बाढ़ के कारण 500 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और एक करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित  हुए हैं… राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने आरोप लगाया था कि बाढ़ के लिए राज्य सरकार सीधे सीधे जिम्मेदार है…

 

 

Comments are closed.