बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

प्रदेश कांग्रेस में थम नहीं रहा विवाद..अशोक चौधरी पर सदस्यता अभियान में घपला करने का आरोप

181

पटना Live डेस्क. बिहार प्रदेश कांग्रेस में चल रही उठापटक थमने का नाम नही ले रही है…प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी पर तीखा हमला बोला है…और उन्हें बीमार मानसिकता वाला आदमी बताया है..कादरी ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष ने मेरे राजनीतिक चरित्र पर सवाल उठाए हैं…वे लगातार पार्टी आलाकमान के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं… साथ ही कहा कि आने वाले 21 अक्टूबर को पार्टी श्री कृष्ण सिंह की जयंती मनाएगी…इस जयंती कार्यक्रम का आयोजन पार्टी नेता अखिलेश सिंह कर रहे हैं  और उस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश और सभी जिलाध्यक्ष शामिल होंगे…

उधर पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने अशोक चौधरी पर पार्टी की सदस्यता अभियान में घपला करने का आरोप लगाया है..उन्होंने कहा कि अशोक चौधरी ने बिहार में16 लाख नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का दावा किया था..साथ ही उन्होंने प्रति सदस्य पांच-पांच रुपए के हिसाब से पार्टी कोष में 80 लाख रुपए जमा भी किए..लेकिन जब जांच की गई तो सदस्यों की तादाद केवल चार लाख सत्तर हजार ही निकली..ऐसे में जब मिश्रा से यह सवाल किया गया  कि आखिर 80 लाख रुपए कहां से आए..तो उन्होंने कहा कि यह सवाल तो पूर्व अध्यक्ष से किया जाना चाहिए…उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि अशोक चौधरी को सदस्यता अभियान की रसीद पार्टी मुख्यालय को उपलब्ध करानी चाहिए..

 

 

Comments are closed.