बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

खुलासा Super Exclusive (वीडियो) एसएसपी द्वारा रानीतालाब के थानेदार को हटाए जाने की असली वजह देखिए

208

पटना Live डेस्क। महज एक सप्ताह पहले ही पटना जिले के अंतर्गत आने वाले थाना रानीतलाब के थानेदार बनाये गए राजेश कुमार सिंह महज 7 दिन बाद ही एक झटके में चलता कर दिया गया। वजह शराब का सेवन बताया गया। राजेश कुमार सिंह पर शराब पीने के आरोप में एसएसपी मनु महाराज ने विक्रम के अंचल निरीक्षक अजीत कुमार की जांच रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की है।

लेकिन,यह एक आंशिक कारण है। पटना Live की पड़ताल में जो सच निकलकर आय है वो बेहद चौकाने वाला तो है ही साथ ही बिहार पुलिस के पीपुल्स फ्रेंडली होने के दावो को भी शर्मसार करने वाला है। अदालत ने भी तात्कालिक थानेदार राजेश कुमार की हैवानियत पर बेहद गभीर रुख अख्तियार किया है।
मामला कुछ इस तरह का है। सिपाहियों के कंधे पर खाली पैर लटके और बड़ी मुश्किल से एक कदम चल पा रहे है युवक का नाम कारू सिंह है। इस पर एक अपहरण का आरोप है। मूल रूप से बाघाकोल का रहने वाले कारू की इस हालत के ज़िम्मेदार राजेश कुमार सिंह हटाये गए थाना प्रभारी रानीतलाब है। थानेदार ने युवक पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल तो किया ही साथ ही दरीदगी की हद पार करते हुए इतना पीटा की बेचारा अपने पैरो पर ठीक से खडा भी नही हो पा रहा है। आरोपी युवक कोई पेशेवर मुजरिम या दुर्दांत अपराधी भी नही है।
वही कारू जब कोर्ट पहुचा तो अपने बेटे के इंतजार में खड़ी माँ उसकी हालत और एक कदम भी न चलपाने कि लाचारी देखकर चीत्कार कर उठी। फौरन पुलिस वालों के कंधों के सहारे हाथ मे हथकड़ी पहने बेटे की ओर लपकी और बेटे के पाँव को पकड़ा कर रोते हुए फर्श पर बैठ गई। आप स्वयं देखिये वो वीडियों और तय करिये क्या ये खाकी के खौफ़नाक चेहरे को नही दिखता है।

Comments are closed.