बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG Breaking (Exclusive वीडियो) एसएसपी के नेतृत्व पटना पुलिस ने हाई प्रोफाइल जुआ पार्टी पर मारा छापा, 21 लाख कैश, कई कुख्यात और कट्टा समेत 25 जुआरी गिरफ्तार

465

#पिछले एक सप्ताह से चल रहा था मैरिज हॉल में तमाम व्यवस्था के साथ नाल पर जुआ हो रहा था। #कुख्यात अपराधी, बिल्डर और व्यापारिक घरानों के लोग थे शामिल                                        #पुलिस सूत्रों की मानें तो मैरिज हॉल में जुआ खेले जाने की सूचना कालोनी के लोगों ने ही पहुंचाई। 

पटना Live डेस्क। एसएसपी मनु महाराज के नेतृत्व में पटना पुलिस ने शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी स्थित दुर्गा मैरिज हॉल में छापेमारी करते हुए 25 जुआरियों को धर दबोचा है। पुलिस की गिरफ्त में आये जुआरियों में कुख्यात अपराधी और बिल्डर और व्यापारिक घरानों के लोग शामिल हैं। वही छापेमारी के दौरान जुए की फड़ से 21 लाख रुपये कैश 7 लग्ज़री वाहन, कई वजनदार सोने की चेन, बेेेकीमती मोबाइल फोन्स, एक शराब की बोतलऔर एक कट्टा बरामद किया है।                                                                                                   दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी के न्यू दुर्गा मैरिज हॉल में विगत एक पखवारे से बड़ी बड़ी गाड़ियों में लोगो की आमद दरफ्त काफी बढ़ गई थी। देर रात तक आना जाना लगा रहता था। मोहल्ले वाले शुरुआत में तो नही समझे पर फिर उन्हें लगने लगा की कुछ गड़बड़ है तो उन्होंने पटना पुलिस कट्रोल रूम को इसकी सूचना दे दी।                                                                  मिली जानकारी पर त्वरित एक्शन लेते हुए एसएसपी मनु महाराज खुद अपने सुरक्षा दस्ता और कमांडो दस्ते के साथ मैरिज हॉल जा पहुचे। एसएसपी के साथ रहे कमाण्डो ने मैरिज हॉल को चारों तरफ से घेर लिया और जब अंदर हॉल की तलाशी ली तो देखा कि जमीनपर गद्दे डाला कर वहा पुरसुकून अंदाज़ में शराब के नशे में जुआ खेला जा रहा है। फिर क्या पुलिस ने सबो को धर दबोचा, गिरफ्तार सभी शराब के नशे में थे।         एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि मैरेज हाल के आड़ में जुआ खेलना जा रहा था। पकड़े गए लोगों में कुछ अपराधी भी पुलिस के हाथ लगे हैं, जिन पर हत्या और अपहरण के कई संगीन मामले दर्ज है।।इनका काफी पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है।एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए लोगों में बड़ा अपराधी बबलू गोप शामिल है। उल्लेखनीय है कि बबलू लक्षद्वीप से गुजरात के बिजनेसमैन सोहैल हिंगोरा के किडनैपिंग में शामिल था। इसके साथ अगमकुआं थाना क्षेत्र में हुए साकेत गुप्ता हत्याकांड में शामिल मुकेश को भी मौके से हिरासत में लिया गया है। वही, पकड़े गए सभी जुआरियों को शास्त्री नगर थाना लाया गया है। पटना पुलिस ने धारा 3/4 जुआ अधिनियम में इनपर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है।                            क्या है धारा 3/4

बंद कमरे में धन कमाने के लिए नाल पर जुआ कराने पर जुआ अधिनियम की धारा 3/4 लगाई जाती है। इसमें सात साल से कम की सजा है, लेकिन सेशन ट्रायल केस होने के कारण जुआ अधिनियम में पुलिस थाने से जमानत नहीं देती है। यही कारण रहा कि हाई प्रोफाइल जुआरियों को भी थाने से नहीं छोड़ा जा सकता है। वहीं 13 गैंबलिंग एक्ट में अधिकतम छह माह की सजा है। अमूमन ये धारा खुले स्थान पर जुआ खेलते हुए पकड़े जाने पर लगाई जाती है।

Comments are closed.