बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – पटना में रफ्तार का कहर जारी, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई उड़े परखच्चे ,सवार लड़की का फटा सिर, कई लोग बाल बाल बचे

241

पटना Live डेस्क। शुक्रवार का दिन राजधानी में रफ्तार के कहर के नाम रहा है अबतक। दिन की शुरुआत ही अहले सुबह बेली रोड पुल पर कार और बस की भीषण टक्कर से हुई। वही शहर के विभिन्न हिस्सो में छोटे मोटे तकरीबन 9 घटनाएं अबतक हो चुकी है।

                  वही अभी अभी 10वीं घटना में कदमकुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले गणिनाथ मंदिर के समीप एक तेज रफ्तार कार ने लहराते हुए डिवाडर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के लेफ्ट साइड के हिस्से के परखच्चे उड़ गए और टायर ब्लाष्ट कर गया। टक्कर इतनी जोरदार थी की सड़क पर मौजूद और आसपास के घरों में मौजूद लोगबाग सहम गए।

टक्कर के बाद आसपास के लोग कार की ओर दौड़े और कार सवारो की मदद की। टक्कर की वजह से कार में सवार एक लड़की का सिर फट गया, जिसे लोगो की मदद से पास के ही निजी अस्पताल ले जाया गया है। वही घटना के बाद पुलिस भी पहुच गयी है।

Comments are closed.