बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

(वीडियो) सिवान में रफ्तार कहर,बोलेरो और बस की भीषण टक्कर में, एक ही परिवार के 3 लोग हलाक, 5 घायल

276

विजय राज, संवाददाता, सिवान

पटना Live डेस्क। बिहार में रफ़्तार का कहर जारी है। बेलगाम रफ़्तार से दौड़ते वाहन इंसानी जीवन को बेदर्दी से कुचल रहे है। इसी कड़ी में सिवान के बसंतपुर थाने के लहेजी मध्य विद्यालय के समीप स्टेट हाइवे 73 पर तड़के 4 बजे के करीब एक तेज गति से आ रही बस और बोलेरो में भीषण टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बताया जाता है कि बोलेरो में एक ही परिवार के पांच सदस्य सवार थे जो लकडी नबीगंज थाना अंतर्गत जगतपुर महुवारी गांव के रहने वाले है।


बक़ौल चश्मदीदों के बोलेरो में सवार लोग गोरखपुर से लौट रहे थे। वही बस अतुल मिश्रा कंपनी की है जो पटना से सिवान के तरफ जा रही थी।पूरी रफ्तार से जा रही बस के ड्राइवर की आँख झप गई और उसने बोलेरो में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही बोलेरो में मालिक शंकर सिंह जो दुर्घटना के वक्त बोलेरो ड्राइव कर रहे थे की दर्दनाक मौत हो गयी। साथ ही उनके भाई राधे सिह और उनके परिवार की ही एक युवती और 9 वर्षीय लड़की गंभीर रूप से घायल हो गयी।
भीषण टक्कर के बाद स्थानीय लोगो ने घायलों को आनन फानन में बसंतपुर पीएचसी पहुचाया।जहाँ इलाज के दौरान राधे सिंह और 9 बर्षीय बच्ची की मौत हो गयी। वही घायल युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिवान सदर अस्पताल रेफर किया गया।जिसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। आश्चर्य की बात यह है कि बोलेरो में एक 5 बर्ष का बच्चा भी सवार था जिसे खरोच भी नही आयी है और वह सकुशल है। इससे जाको राखे साईया मार साके न कोय वाली कहावत चरितार्थ होती है। घटनास्थल पर लोगो ने पूरे हाईवे को लकड़ी रख कर जाम कर दिया है।
इस दर्दनाक हादसे की खबर की सूचना पर स्थानीय पुलिस देर से घटनास्थल पर पहुची। जिसको लेकर स्थानीय लोगो मे रोष है।

Comments are closed.