बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बंद होगा सुपरहिट क्राइम शो CID, TV पर नजर नहीं आएंगे ACP प्रद्युमन

403

टेलीविज़न के दर्शकों के लिए बुरी खबर है सोनी टीवी का सबसे लोकप्रिय धारावाहिक CID अब बंद होने जा रहा है। CID टेलीविज़न के इतिहास में सबसे लम्बे समय तक प्रसारित होने वाला धारावाहिक है। अपने 21 साल के सफर में इस शो ने लोगों के दिलों पर राज किया। CID ने 1997 में दर्शकों के बीच छोटे पर्दे पर दस्तक दी थी। जिसके बाद इस शो ने कभी मुड़ कर नहीं देखा और अपने हर एपिसोड के साथ लोकप्रिय होता चला गया। दर्शकों के पसंदीदा शो ने कुछ दिनों पहले ही अपने शानदार 1546 एपिसोड्स पूरे किए है।

दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार जब धारावाहिक में दया का किरदार निभाने वाले दयानन्द शेट्ठी ने बताया कि वे खुद भी इस खबर को सुनकर काफी हैरान है। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले हीं धारावाहिक के प्रोडूसर ने कॉल करके बताया कि हम शो बंद कर रहे हैं। इसलिए शूटिंग भी बंद कि जा रही है।

दर्शक इस शो में शिवाजी साथम को एसीपी प्रद्युम्न के रूप में काफी पसंद करते हैं। शो में दयानंद शेट्टी को दर्शकों ने दया और आदित्य श्रीवीस्तव को अभिजीत की भूमिका में बेपनाह प्यार दिया है। खबरों की माने तो  CID का आखिरी एपिसोड 29 अक्टूबर को प्रसारित किया जाएगा। यह शो सालों के बाद भी काफी पसंद किया जा रहा है, ऐसे में इसके ऑफ एयर होने से दर्शकों को काफी झटका लगेगा।

Comments are closed.