बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

BiG News – महिला डॉक्टर ने भाई पर लगाया 10 साल तक यौन शोषण का आरोप, मामला दर्ज़ आरोपी हो गया फरार

427

पटना Live डेस्क। दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने
पटना के रहने वाले एक युवक पर शादी के नाम पर 10 साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में एक बेहद शर्मनाक मामला दर्ज कराया गया है। दर्ज मामले में एक बहन ने भाई पर 10 साल तक यौन शोषण करने का बेहद गंदा आरोप चस्पा किया है। दिल्ली में रहने वाली निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर ने राजधानी के सब्जीबाग में रहने वाले अपने ममेरे भाई सगीर अहमद के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि पिछले 10 साल तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा, मगर,अब सगीर ने शादी से इंकार कर दिया।
इधर, पीड़ित युवती निकाह से महज 24 घंटे पहले यानी शनिवार को महिला थाना पहुंची और अपनी आपबीती सुनायी। दरअसल,लड़की दिल्ली में थी,जब उसे पता चला कि सगीर के घर वाले उसकी दूसरी शादी कर रहे हैं। इस पर वह फ्लाइट से पटना पहुंची। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को शनिवार को महिला थाना बुलाया गया। लेकिन, उसने महिला डॉक्टर के सामने शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने पूछताछ की लेकिन उसी दिन देर शाम उसे छोड़ दिया गया क्योकि उस वक्त तक लड़की ने कोई मामला दर्ज नही कराया था।                            
बाद में पीड़ित युवती को पता चला कि उसके तथाकथित प्रेमी ने रविवार को किसी दूसरी लड़की से निकाह होने जा रहा है। तब जाकर महिला ने उसके और उसके परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराया।                       ।इसके बाद पता चला कि रविवार को सगीर के सब्जीबाग स्थित घर पर छापेमारी की। इस दौरान सागिर तो नहीं मिला लेकिन उसके घरवालों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस IPC की धारा 376 के तहत के फरार सागिर की तलाश चल रही है।

Comments are closed.