बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Sidhu Moose Wala death:पुणे पुलिस ने शूटर संतोष जाधव को नवनाथ सूर्यवंशी संग दबोचा दोनो सिंधु हत्याकाण्ड में थे शामिल!

दुःसाहसी शूटर संतोष जाधव को पुणे पुलिस ने गुजरात के कच्छ से एक अन्य शूटर नवनाथ सूर्यवंशी के साथ किया गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस का दावा पकड़ा गया सूर्यवंशी मूसेवाले पर चलाई थी गोलियां, जल्द गुत्थी सुलझने की उम्मीद

705

पटना Live डेस्क। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे है। बता दें कि महाराष्ट्र के पुणे पुलिस को एक कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने पुणे के शार्प शूटर संतोष जाधव को गिरफ्तार कर लिया है। उसे गुजरात के कच्छ से साथी नवनाथ सूर्यवंशी के साथ पकड़ा गया। दोनों आरोपियों को 20 जून तक रिमांड पर लिया गया है।

                     आपको बता दें कि संतोष जाधव कुख्यात गैंगस्टर अरुण गवली गैंग का गुर्गा है। संतोष जाधव और नवनाथ सूर्यवंशी को दिल्ली पुलिस ने मूसेवाला की किलिंग में शामिल बताया था। जिसके बाद दोनों की तलाश की जा रही थी। फिलहाल उसे 2021 में दर्ज पुणे के एक मर्डर केस में पकड़ा गया है। वहीं पुलिस द्वारा कहा गया है कि गैंगस्टर लॉरेंस गैंग से इन दोनों के लिंक हो सकते है। इसके बारे में जांच की जाएंगी।। इनका मर्डर से लिंक है या नहीं, इसकी भी हम जांच करेंगे।

शार्प शूटर संतोष जाधव और नवनाथ सूर्यवंशी से पूछताछ के लिए पंजाब पुलिस की टीम पुणे रवाना हो रही है। पंजाब पुलिस की एक टीम पहले ही वहां सौरव महाकाल से पूछताछ के लिए पहुंची हुई है। बता दें कि कुछ दिन पहले सिद्धेष हीरामन कांबले उर्फ सौरव महाकाल को गिरफ्तार किया गया था। जिससे मूसेवाला की हत्या के बारे में करीब 8 घंटे तक पूछताछ की गई थी। जिसमें पता चला था कि वह हत्या में शामिल नहीं है। उसने शूटर जरूर उपलब्ध कराए है।

                 वहीं इस मामले में पुलिस ने 8 संदिग्ध शार्प शूटर्स की लिस्ट जारी की थी। जिनमें से पुणे का सौरव महाकाल, संतोष जाधव और बठिंडा का हरकमल रानू शामिल है। हरकमल रानू को पंजाब पुलिस नशेड़ी बताकर मूसेवाला की हत्या में शामिल होने से इनकार कर चुकी है। वहीं सौरव महाकाल के हत्या में शामिल होने से दिल्ली पुलिस इनकार कर चुकी है।

 

Comments are closed.