बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

लालू परिवार को हर वक्त सुनाने वाले शुशील मोदी अब तेज प्रताप यादव के समर्थन में उतरे

506

पटना Live डेस्क। शिवानंद तिवारी ने एक बयान दिया था कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इसपर बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि तेजप्रताप को हटाने की ताकत किसी में नहीं है। आरजेडी एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। परिवार की पार्टी है। घर की कंपनी में परिवार के लोग ही डायरेक्टर होते हैं। सारे लोग डायरेक्टर है। उनको कौन हटा सकता है।

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि शिवानंद कौन होते हैं ये कहने वाले, लालू यादव निष्कासित करके दिखाए। लालू यादव इसकी घोषणा करें। अगर वे घोषणा करेंगे तो उनकी पार्टी टूट जाएगी। अगर किसी को पार्टी से निष्कासित किया जाता है तो उसका आदेश निकाला जाता है। मान लिया जाए नहीं होता है। सत्ता के लिए लालू यादव के परिवार में संघर्ष की इतिहास रहा है।

बिहार विधानसभा उपचुनाव में लालू यादव को प्रचार-प्रसार के सवाल पर बीजेपी सांसद सुसील कुमार मोदी ने कहा कि 2010 में लालू यादव ने प्रचार किया है। उस समय तो बहुत स्वस्थ्य थे। अब को वे बीमार हैं। 2010 में उन्होंने धुआधार प्रचार किया था और 22 सीट पर सिमट गए थे। जो पार्टी बीमार के अंदर 150 सीटें जीतती था, जिसने 15 साल राज किया। वे पार्टी घटकर 22 सीट पर पहुंच गयी थी।

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 2015 में नीतीश कुमार से समझौता नहीं होता तो इतनी भी सीटें नहीं आती। इसबार भी लोजपा ने NDA का वोट का बंटवारा कर दिया, नहीं तो उनको वो भी सीट नहीं आती। ये लोग थके हारे नेता है। बिहार की जनता इनके ताकत को देख लिया है। अब इनलोगों से कुछ नहीं होने वाला है।

Comments are closed.