बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बिहार के शुभम कुमार बने यूपीएससी-2020 का टॉपर, कटिहार के हैं रहने वाले

1,512

पटना Live डेस्क। यूपीएससी परीक्षा 2020 में बिहार के शुभम कुमार टॉपर बने हैं। अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया।  सिविस सर्विस परीक्षा 2020 में शुभम कुमार ने बिहार का परचम लहराया है।बिहार के कटिहार जिले के शुभम कुमार ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है।बिहार के शुभम कुमार इंडिया टापर बने हैं।  सिविल सेवा परीक्षा 2020 में पहला स्थान पाने वाले शुभम कुमार ने आईआईटी बॉम्बे से बीटेक किया है।बता दें कि कटिहार जिले के निवासी शुभम को 2019 में 290 रैंक प्राप्त हुआ था।

परीक्षा में कुल 761 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। संघ लोक सेवा आयोग ने 2020 में हुई सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 761 अभ्यर्थियों पास हुए हैं। शुभम कुमार ने परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है। सफल कुल उम्मीदवारों में से 545 पुरुष और 216 महिलाएं हैं।


यूपीएससी ने कुल 761 कैंडिडेट्स की नियुक्ति की सिफारिश की है। 761 में 263 कैंडिडेट्स जनरल श्रेणी से। 86 कैंडिडेट्स EWS श्रेणी से हैं। 229 कैंडिडेट्स ओबीसी वर्ग से जबकि 122 कैंडिडेट्स एससी श्रेणी के हैं। एसटी श्रेणी के 61 कैंडिडेट्स पास हुए हैं।

ये हैं सिविल सर्विस 2020 के टॉप 10

1- शुभम कुमार
2-जगरति अवस्थी
3-अंकिता जैन
4-यश जालूका
5-ममता यादव
6-मीरा के
7-प्रवीण कुमार
8-जीवानी कार्तिक नागजीभाई
9-अपला मिश्रा
10-सत्यम गांधी

Comments are closed.