बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण भी है ,जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, जाने कौन सी राखी किस राशि के लिए उत्तम

387

पटना Live डेस्क। आज सोमवार 7 अगस्त 2017 को रक्षाबंधन का त्योहार है। साथ ही चंद्र ग्रहण भी है।आज रक्षाबंधन के दिन लगने वाला चंद्रग्रहण का समय 5 घंटे एक मिनट तक होगा लेकिन कुछ जगहों पर ये समय 1 घंटे 55 मिनट तक रहेगा।हर साल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन के दिन भद्राकाल के साथ ही चंद्रग्रहण का साया भी है।12 साल बाद इस पर्व के दिन चंद्रग्रहण लग रहा है।

शुभ मुहूर्त क्या है?

रक्षा बंधन पर इस बार ग्रहण का साया है तो यहां जानिए सारी जानकारी जो आप जानेंगे तो शुभ और सही मुहूर्त में राखी बांध सकते हैं। राखी के दिन राखी के दिन 11:06 बजे तक भद्रा है और इस वजह से आप दिन के11:06 बजे तक रक्षाबंधन नहीं मना सकते हैं।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

राखी के दिन आप सुबह 11:06 बजे से दोपहर 01:42 बजे तक रक्षाबंधन मना सकते हैं और भाई की कलाई पर राखी बांध सकते हैं। सुबह 11:06 बजे से दोपहर 01:42 बजे तक ही राखी बांध दें।

दोपहर

1:42 बजे के बाद सूतक लग जाएगा क्योंकि यह आंशिक चंद्रग्रहण है हालांकि आप गुरु,देवता और कुलदेवता को शाम के 7 बजे तक राखी बांध सकते हैं।

शाम

चंद्रग्रहण 07 तारीख की रात 10.52 बजे शुरू होगा और 9 घंटे पहले यानि दोपहर 1.42 बजे सूतक लग जाएगा एवं सुबह 11.04 तक भद्र का असर रहेगा।भद्र काल और सूतक में कोई भी शुभ काम नहीं करते इसलिए इन दोनों के बीच का समय यानि सुबह 11.05 बजे से लेकर 1.42 मिनट तक आप राखी का त्योहार मना सकते हैं।

त्योहार मनाने के लिए शुभ मुहूर्त-

भद्रकाल रहेगा 11.04 बजे तक सूतक शुरू होगा। दोपहर 1.42 पर राखी बांधने का समय सुबह 11.05 से लेकर दोपहर 1.42 बजे तक चंद्रग्रहण 07 अगस्त की रात 10.52 पर लगेगा।

जानिए कौन सी राशिवाले किस रंग का रक्षासूत्र बांधें?

मेष राशि वाले – लाल रंग का धागा इस्तेमाल करें।

वृषभ राशि वाले सफेद रंग के सूती धागे का इस्तेमाल करें

मिथुन राशि -वाले सफेद और हरे रंग का धागा मिलाकर बांधें

कर्क राशि वाले -सफेद धागा और लाल धागा मिलाकर बांधें

सिंह राशि वाले -सफेद धागा इस्तेमाल करें

कन्या राशि वाले- हरे रंग का धागा बांधें

तुला राशि वाले- सफेद और नीले रंग के धागे को मिलाकर पहनें

वृश्चिक राशि वाले – लाल और नीले रंग के धागे को मिलाकर बांधें

धनु राशि वाले- लोग सफेद और पीले रंग का धागा मिलाकर बांधें

मकर राशि वाले – पीला और नीला धागा मिलाकर बांधें

कुंभ राशि वाले- नीला या काला रंग का धागा बंधवाएं

मीन राशि वाले- पीला और लाल रंग का धागा मिलाकर पहनें

Comments are closed.