बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

Bihar Election 2020-Sharad Yadav की बेटी Subhashni ने थामा ‘हाथ’,बिहारीगंज से विधानसभा चुनाव में Congress से मिल सकता है टिकट

लोजपा नेता काली पांडे भी कांग्रेस में हुए शामिल,दिल्‍ली में कांग्रेस की सदस्‍यता ग्रहण की, बिहार में कांग्रेस पार्टी का राजद के साथ है गठबंधन

857

पटना Live डेस्क। मूल रूप से मध्यप्रदेश के निवासी शरद यादव जो कभी जनता दल युनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और वर्तमान में लोकतांत्रिक जनता दल के सर्वेसर्वा शरद यादव की बेटी ने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है। सुभाषिणी राज राव ने दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में दोपहर साढ़े 12 बजे कांग्रेस का दामन थाम लिया। आपको बता दें कि सुभाषिणी बिहार विधानसभा का चुनाव भी लड़ेगी। उन्हें बिहारीगंज से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

Bihar Assembly Elections 2020 में सूबे में जारी सियासी घमासान के बीच लोकतांत्रिक जनता दल के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव (Sharad Yadav) की पुत्री सुभाषिनी यादव (Subhashini Yadav) बुधवार को कांग्रेस (Congress) में शामिल हो गईं। उनके साथ ही लोजपा के वरिष्ठ नेता काली पांडे भी कांग्रेस में शामिल हो गए। माना जा रहा है कि सुभाषिनी बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly polls) में कांग्रेस के टिकट पर बिहारीगंज से चुनाव में शिरकत करेंगी।

सुभाषिनी और काली पांडे ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पवन खेड़ा, देवेंद्र यादव और अजय कपूर की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता खेड़ा ने कहा, ‘‘हमें गर्व है कि सुभाषिनी यादव कांग्रेस में शामिल हुई हैं। उनके पिता का भारत के संसदीय लोकतंत्र में बहुत बड़ा योगदान है।”

गौरतलब है कि शरद यादव अपनी पार्टी गठित करने से पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) में थे और उन्होंने पार्टी का अध्यक्ष रहने के साथ कई वर्षों तक NDA के संयोजक की भूमिका भी निभाई। वर्ष 2017 में शरद यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण।JDU से निकाल दिया गया था।

इसके बाद उन्होंने लोकतांत्रिक जनता दल का गठन किया। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में वह महागठबंधन का हिस्सा थे और इसी के बैनर तले मधेपुरा से चुनाव भी लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Comments are closed.