बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

बड़ी खबर – शहाबुद्दीन ने लगाई हाइकोर्ट से गुहार, कम से कम जीने के लिए जरूरी सुविधा तो दी जानी चाहिए- पेट भर खाना को भी तरस रहा हूँ।

244

पटना Live डेस्क। वो भी क्या वक्त रहा होगा जब महज एक आवाज से हजारों लोगो की भीड़ चुटकियों में जमा हो जाती थी। उसका हर एक अल्फ़ाज़ चाहने वालो के लिए फरमान बन जाता था। जिसको एक निवाला खिलाने को लोग तरसा करते थे। आज वही साहब -ए-सिवान भर पेट खाने को तरस रहा है। जिंदगी जीने की बेसिक जरूरतों और सुविधाओं खातिर गुहार लगा रहा है।आप को यकीन नही हो रहा है न लेकिन ये सच है। पूर्व सांसद सिवान मोहम्मद शहाबुद्दी चर्चित तेजाब हत्याकांड में दिल्ली के तिहाड़ जेल में अपनी सज़ा काट रहे है। लेकिन जेल कुव्यवस्था के खिलाफ शहाबुद्दीन ने सुप्रीमकोर्ट से गुहार लगाई है, की कम से कम जीने के लिए जरूरी सुविधा तो उन्हें दी जानी चाहिए- पेट भर खाना को भी तरस रहा हूँ।

Comments are closed.