बेधड़क ...बेलाग....बेबाक

मुजफ्फरपुर में थाने से कुछ ही दूरी पर चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में युवक-युवती गिरफ्तार

644

पटना Live डेस्क। मुजफ्फरपुर के अहियापुर पुलिस ने एक बार फिर से सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। यह सेक्स रैकेट का धंधा अहियापुर थाने से महज कुछ ही दूरी पर चल रहा था। जीरोमाइल चौक स्थित एक मकान में यह धंधा चल रहा था। पुलिस को इसकी भनक मिली। त्वरित कार्रवाई की तो कई गिरफ्तार भी हो गए।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सेक्स रैकेट की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने मकान में दबिश दी। वहां से दो बच्चों की मां के साथ एक युवक को आपत्तिजनक हालत में पुलिस ने दबोचा। फिलहाल पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं एक अन्य व्यक्ति को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
पकड़ा गया युवक वैशाली जिले के भगवानपुर का सन्नी कुमार बताया जा रहा है। हालांकि पकड़े जाने के बाद दोनों ने अपने आप को देवर भाभी का रिश्ता बताया है। पुलिस उसका मोबाइल खंगाल रही। इसके बाद परिजनों से संपर्क किया जाएगा। इस संबंध में पुलिस अधिकारी ने बताया कि देह व्यापार का धंधा हो रहा था। इसी को लेकर छापेमारी की गई तो दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। पूछताछ के बाद सही स्थिति की जानकारी मिलेगी।

Comments are closed.